Home मनोरंजन नाम गुमनाम, काम खतरनाक! बॉलीवुड की वो Spy Thriller फिल्में जिन्होंने पर्दे पर मचाया असली बवाल

नाम गुमनाम, काम खतरनाक! बॉलीवुड की वो Spy Thriller फिल्में जिन्होंने पर्दे पर मचाया असली बवाल

by Preeti Pal
0 comment
नाम गुमनाम, काम खतरनाक! बॉलीवुड की वो Spy Thriller फिल्में जिन्होंने पर्दे पर मचाया असली बवाल

Spy Thriller Movies: आज आपके लिए बॉलीवुड की उन फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें रॉय एजेंट्स की दुनिया को काफी करीब से दिखाया गया है.

16 April, 2026

अगर आपको सस्पेंस, थ्रिल और देशप्रेम से भरी कहानियां पसंद हैं, तो बॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं. हाल ही में ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सक्सेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ऑडियन्स को रॉ एजेंट्स की सीक्रेट दुनिया और उनके खतरनाक मिशन देखने में कितना मजा आता है. पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड ने सिर्फ मार-धाड़ ही नहीं, बल्कि जासूसों के इमोशन्स और उनके सैक्रिफाइस को भी शानदार तरीके से पर्दे पर दिखाया है. ऐसे में आज हम आपके लिए उन बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लाए हैं, जो रीयल स्पाई एजेंट्स की लाइफ से इंस्पायर हैं.

Ranveer Singh
Ranveer Singh

धुरंधर

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है. इसकी कहानी जकीरत सिंह रंगी की लाइफ पर है, जो जेल में अपनी मौत की सजा का इंतजार कर रहा होता है. तभी भारत की खुफिया एजेंसी उसे एक बहुत ही खतरनाक मिशन के लिए चुनती है. वो हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुससा है और रहमान डकैत के गैंग का हिस्सा बनता है. फिल्म का दूसरा पार्ट थिएटर्स में अभी भी कमाल कर रहा है. वैसे, आप ‘धुरंधर’ को घर बैठे नेटफ्लिक्स पर कभी भी देख सकते हैं.

राजी

आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे 1971 के भारत-पाक वॉर के टाइम रॉ एजेंट के तौर पर पाकिस्तान भेजा जाता है. उसकी शादी एक पाकिस्तानी मिलिट्री फैमिली में कर दी जाती है ताकि वो वहां से खुफिया जानकारी भेज सके. इस बीच उसे अपने पति से प्यार हो जाता है. प्यार और देश के बीच फंसी सहमत की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो, दोनों पर स्ट्रीम हो रही है.

यह भी पढ़ेंःजब आशा भोसले को लता मंगेशकर समझते थे फैंस, ऑटोग्राफ मांगने पर सिंगर ने दिया था गजब का जवाब, जानें उनके अनसुने किस्से

रोमियो अकबर वॉल्टर

जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में रहमतुल्लाह अली नाम के एक सिंपल आदमी की कहानी दिखाई गई है. साल 1971 की वॉर से पहले उसे जासूसी के लिए भर्ती किया जाता है. वो कई अलग-अलग पहचान लेकर पाकिस्तान में घुसता है. जैसे-जैसे वो मिशन की गहराई में जाता है, सच्चाई और झूठ के बीच का फर्क मिटने लगता है. ये फिल्म जासूसी की दुनिया में होने वाले धोखे को शानदार तरीके से पेश करती है. आप इस फिल्म को कभी भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

एक था टाइगर

सलमान खान की ‘ एक था टाइगर’ एक्शन और रोमांस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर एक मिशन के दौरान पाकिस्तानी एजेंट जोया यानी कैटरीना कैफ के प्यार में पड़ जाता है. दोनों, इस बार देश से वफादारी के ऊपर प्यार को चुनते हैं. इसके बाद दोनों देशों की एजेंसियां उनके पीछे पड़ जाती हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

मद्रास कैफे

श्रीलंका में हुई सिविल वॉर पर बनी ‘मद्रास कैफे’ एक शानदार फिल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम ने मेजर विक्रम सिंह का रोल निभाया है. विक्रम को श्रीलंका में विद्रोहियों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए भेजा जाता है, लेकिन वहां उसे एक बड़ी इंटरनेशनल साजिश का पता चलता है. अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद ये फिल्म जासूसी और पॉलिटिक्स के गंदे खेल को बहुत ही सीरियस अंदाज़ में दिखाती है.

यह भी पढ़ेंः Saiyaara की सुपरहिट जोड़ी की वापसी, Ahaan Panday और Aneet Padda फिर चलाएंगे अपने प्यार का जादू

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?