Asha Bhosle: आशा भोसले ने कई बार बताया कि लोग अक्सर उनमें और लता मंगेशकर की आवाज में कन्फ्यूज हो जाते थे. आशा जी फिर उन्हें मजेदार अंदाज में जवाब देती थीं.
15 April, 2026
बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल, 2026 को निधन हो गया. उनके जाने से इंडस्ट्री के एक सुरीले युग का अंत हो गया, लेकिन उनकी आवाज हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी. आशा भोसले की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों ही संघर्षों से भरी रही. आशा भोसले दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं, लेकिन उनके रिश्ते आम बहनों की तरह नहीं रहे. आशा भोसले और लता मंगेशकर के रिश्ते में सालों तक दरार पड़ी रही, हालांकि समय के साथ उनका खून का रिश्ता उन्हें वापस साथ ले आया. लता मंगेशकर समेत कई सिंगर्स के पहले से बने दबदबे के कारण उन्हेंं शुरुआती दिनों में काम के लिए बहुत भटकना पड़ा.

कन्फ्यूज हो जाते थे फैंस
आशा भोसले ने कई बार इंटरव्यूज में बताया कि लता मंगेशकर के कारण उनका संघर्ष बढ़ गया और हमेशा उनकी तुलना की गई या छोटा माना गया. जब आशा भोसले की आवाज ने लोगों के बीच पहचान बनानी शुरू की तो, लोग अक्सर उनमें और लता मंगेशकर में कन्फ्यूज हो जाते थे. फैंस आशा भोसले की आवाज के दीवाने थे लेकिन उनकी जुबां पर लता मंगेशकर का नाम आ जाता था. हालांकि आशा भोसले ने हमेशा प्यार से लेकिन मजाकिया अंदाज में सभी को जवाब दिया. आज हम आपको उनके कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताएंगे, जहां आशा भोसले ने उन्हें न पहचानने वाले फैंस को मजेदार जवाब दिए.
लती जी की तारीफ के साथ आशा जी के गाने
आशा भोसले ने टीवी इंटरव्यूज में बताया कि जब भी वे कोई सॉफ्ट गाना गाती थीं, तो लोगों को अक्सर समझ नहीं आता था कि गाना लता मंगेशकर ने गाया है या आशा भोसले ने. उन्होंने एक किस्सा बताया जब रेडियो का जमाना था, तो गाना चलाने के लिए फैंस रेडियो स्टेशनों को चिट्ठियां लिखते थे. चिट्ठी में आशा जी के गाने के साथ लता जी की तारीफ लिखी होती थी. फैंस लिखते थे- लता जी आपकी आवाज ने दिल छू लिया.

एक दूसरे किस्से का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया था कि फैंस अक्सर उनका ऑटोग्राफ लेते समय उन्हें लता मंगेशकर बोल देते थे. एक बार आशा जी ने ऑटोग्राफ करते हुए लिख दिया कि आप अपने कान ठीक करवाइए. एक फिल्मी पार्टी में किसी ने आशा भोसले को देखकर कहा “लता जी, आप तो बहुत कम दिखती हैं.” आशा जी ने तुरंत जवाब दिया “इसलिए क्योंकि मैं आशा हूं!
अलग पहचान के लिए बदली आवाज
सबसे अच्छी बात है कि आशा जी खुद यह सारे किस्से हंसते हुए बताती थीं. आशा जी को लगने लगा कि अगर वह दीदी की नकल करती रहीं, तो लोग उन्हें हमेशा ‘दूसरी लता’ ही समझेंगे और वह कभी अपनी पहचान नहीं बना पाएंगी. इसलिए उन्होंने जानबूझकर अपना सिंगिंग स्टाइल बदली और वेस्टर्न म्यूजिक, कव्वाली और गजल जैसे अलग-अलग जॉनर में हिट गाने दिए.
यह भी पढ़ें- बड़ी बहन के सेक्रेटरी संग भागकर शादी करने से टूट गए थे रिश्ते, जानें कैसी थी सिंगर सिस्टर्स की कैमिस्ट्री
