Home मनोरंजन किराना घराने की मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन

किराना घराने की मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन

by Farha Siddiqui 13 January 2024, 2:02 PM IST (Updated 31 July 2025, 5:11 PM IST)
13 January 2024, 2:02 PM IST (Updated 31 July 2025, 5:11 PM IST)
classical singer Prabha Atre passes away

13 January 2024

दिल का दौरा पड़ने से प्रभा अत्रे का निधन

भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा। मशहूर सिंगर प्रभा अत्रे का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। प्रभा अत्रे 92 साल की थीं, आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। प्रभा अत्रे मुंबई में एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंची थी, लेकिन पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई।  

प्रभा अत्रे ने अपने संगीत से लोगों का खूब दिल जीता। अत्रे ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय बनाने में अपना अहम योगदान दिया। प्रभा अत्रे ने गुरु-शिष्य परपंरा में संगीत सीखा था। उन्होंने किराना घराना के सुरेशबाबू माने और हीराबाई बड़ोदकर से शास्त्रीय संगीत सीखा, और उस घराने का नाम रोशन किया।

कई पुरस्कार प्रभा अत्रे के नाम

साल 1990 में उन्हें पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण, 2022 में पद्म विभूषण से नवाजा गया। हालांकि इतनी उम्र होने के बाद भी वे संगीत की दुनिया में काफी एक्टिव थीं। प्रभा अत्रे का जन्म 13 सितंबर 1932 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था।   

यह भी पढ़ें : मनोरंजन समाचार, Entertainment News, मूवी, सिनेमा Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?