Home राजनीति 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

by Farha Siddiqui
0 comment
parliyament session will start 31 january

13 January 2024

सरकार पेश करेगी अंतरिम बजट

संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 9 फरवरी तक चलेगा। ये 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ये जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट की जिसमें लिखा, अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें संसद में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन होगा। 1 फरवरी को माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।

नई सरकार लोकसभा चुनाव के बाद करेगी पूर्ण बजट पेश

इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार, बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी की।

आपको बता दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म होने वाला है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। गौरतलब है कि 2019 में 10 मार्च को लोकसभा चुनावों का एलान हुआ था। इस दौरान 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए गए थे।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?