Home मनोरंजन Pooja Hegde की सादगी पर फिदा हुए फैन्स, काजल अग्रवाल भी नजर आईं खास अंदाज में

Pooja Hegde की सादगी पर फिदा हुए फैन्स, काजल अग्रवाल भी नजर आईं खास अंदाज में

by Preeti Pal 3 May 2024, 4:10 PM IST (Updated 28 August 2025, 5:00 PM IST)
3 May 2024, 4:10 PM IST (Updated 28 August 2025, 5:00 PM IST)
kajal

Pooja Hegde: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और काजल अग्रवाल शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. दोनों का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

03 May, 2024

Pooja Hegde: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. ग्रीन एंड व्हाइट ट्रेडिशनल के साथ पूजा ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने ब्राउन स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था. फैन्स पूजा के सिंपल लुक पर अपना दिल हार रहे हैं.

सलमान संग आईं नजर

वर्कफ्रंट की बात करे तो पूजा हेगडे को पिछले साल फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ देखा गया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही. अगली बार एक्ट्रेस रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बन रही फिल्म “देवा” में दिखाई देंगी. इस फिल्म में पूजा हेगड़े शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती दिखेंगी.

काजल अग्रवाल का लुक

वहीं, दूसरी तरफ काजल अग्रवाल को पेरेंट्स और पति गौतम किचलू के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का स्ट्राइप्स कुर्ता, मैचिंग बॉटम्स और ब्लैक बैली पहनी थीं. उन्होंने ब्लैक स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया था. काजल कई तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वहीं, उन्होंने ‘सिंघम’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?