Home मनोरंजन अब यूट्यूब पर नहीं दिखेगा Fawad Khan का शो Barzakh, जानें मेकर्स ने क्यों लिया बड़ा फैसला

अब यूट्यूब पर नहीं दिखेगा Fawad Khan का शो Barzakh, जानें मेकर्स ने क्यों लिया बड़ा फैसला

by Preeti Pal 6 August 2024, 5:56 PM IST (Updated 30 May 2025, 4:16 PM IST)
6 August 2024, 5:56 PM IST (Updated 30 May 2025, 4:16 PM IST)
अब यूट्यूब पर नहीं दिखेगा Fawad Khan का शो Barzakh, जानें मेकर्स ने क्यों लिया बड़ा फैसला

Fawad Khan Barzakh: पाकिस्तानी शो ‘बरजख’ काफी चर्चा में है. यूट्यूब पर इसे करोड़ों व्यूज मिल रहे हैं. हालांकि, अब फैन्स को झटका लगने वाला है क्योंकि अब वे अपने पसंदीदा शो को यूट्यूब पर नहीं देख पाएंगे.

06 August, 2024

Fawad Khan Barzakh: पाकिस्तानी शोज को लेकर भारत में भी खूब क्रेज है. वहीं, यूट्यूब पर फवाद खान (Fawad Khan) का नया शो ‘बरजख’ (Barzakh) फैन्स का खूब दिल जीत रहा है. हालांकि, अब इस शो को देखने वालों को तगड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, चैनल जिंदगी ने फैसला लिया है कि 9 अगस्त से यह शो यूट्यूब पर नहीं दिखाया जाएगा.

फैसले की वजह

‘बरज़ख’ के एक लव सीन के बाद पाकिस्तान की जनता ने शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसके बाद जिंदगी चैनल ने इसे यूट्यूब से हटाने का फैसला किया. आपको बता दें कि इस शो में पाकिस्तान के दो सबसे लोकप्रिय स्टार यानी फवाद खान और सनम सईद लीड रोल में हैं. सलमान शाहिद और इमान सुलेमान भी बरजख का अहम हिस्सा हैं. जिंदगी और टीम ‘बरज़ख’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- ‘बरज़ख को सपोर्ट करने के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. यह एक ऐसा शो है जो हर जगह लोगों को एक साथ लाने के लिए बनाया गया लेकिन पाकिस्तान में लोगों की भावनाएं आहत ना हों इसलिए हमने 9 अगस्त, 2024 से इसे YouTube पाकिस्तान से वापस लेने का फैसला लिया है’.

असीम अब्बासी के डायरेक्शन में बने पाकिस्तानी शो ‘बरज़ख’ का 19 जुलाई को जिंदगी के यूट्यूब और ZEE5 पर प्रीमियर हुआ था. भले ही शो को यूट्यूबू से हटाया जा रहा है लेकिन फैन्स अभी भी इसे ZEE5 पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : मनोरंजन समाचार, Entertainment मूवी News, सिनेमा Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?