Friday OTT Release: अगर आप हर शुक्रवार नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं, तो 17 जुलाई आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है. इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज आ रही हैं. एक तरफ सामंथा रुथ प्रभु जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगी, तो दूसरी तरफ के-ड्रामा लवर्स के लिए फैंटेसी भी तैयार है. इसके अलावा रोमांस, थ्रिल और रीयल घटनाओं से इंस्पायर कहानियां भी इस वीकेंड को खास बनाने वाली हैं. ऐसे में अगर अभी तक आपने इस वीकेंड की प्लानिंग नहीं की है, तो आपके लिए नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.
द ईस्ट प्लेस-नेटफ्लिक्स
कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘द ईस्ट प्लेस’ शानदार ऑप्शन है. ये एक डार्क फैंटेसी और मिस्ट्री से स्टोरी है, जिसमें एक राजा अपने युवराज के महल पर मंडरा रहे श्राप का सच जानना चाहता है. इसके लिए एक तलवारबाज महिला की मदद ली जाती है, जो मरे हुए लोगों की आवाजें सुन सकती है. दोनों मिलकर महल में छिपे कई खतरनाक राज सामने लाते हैं.
डिजायर-नेटफ्लिक्स
अगर आपको थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा पसंद है, तो ‘डिजायर’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. ये मैक्सिकन एरोटिक थ्रिलर एक सक्सेसफुल लॉयर की लाइफ पर बेस्ड है. उसकी खुशहाल दुनिया एक सीक्रेट अफेयर के बाद बदल जाती है. कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब उसी शख्स से उसकी बेटी भी अट्रैक्ट हो जाती है.
मा इन्ति बंगारम-जियोहॉटस्टार
इस हफ्ते सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मा इन्ति बंगारम’ भी रिलीज़ हो रही है. फिल्म में वो एक ऐसी लड़की के रोल में है जिसने अपनी पुरानी लाइफ में मर्डर किया होता है. फिर वो सब पीछे छोड़कर अपनी अलग लाइफ शुरू करना चाहती है. लेकिन जब उसका पास्ट उसके सामने आ जाता है, तो उसे मजबूर होकर एक बार फिर अपने हुनर का इस्तेमाल करना पड़ता है. एक्शन, इमोशन और सस्पेंस से भरी ये तेलुगु क्राइम थ्रिलर इस वीकेंड की सबसे बड़ी रिलीज है.
हार्टस्टॉपर फोरेवर-नेटफ्लिक्स
दुनियाभर में पॉपुलर रही ‘हार्टस्टॉपर’ सीरीज अब अपने आखिरी सीज़न के साथ आ गई है. ‘हार्टस्टॉपर फोरेवर’ इस रोमांटिक कहानी का फीचर लेंथ फिनाले है. इस बार निक और चार्ली की लाइफ में नया ट्विस्ट आता है. एक तरफ यूनिवर्सिटी की शुरुआत है तो दूसरी तरफ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का चैलेंज. प्यार, दोस्ती और सपनों के बीच ये कहानी आपको इमोशनल जर्नी पर ले जाएगी.
23,000 लाइव्स-नेटफ्लिक्स
रीयल घटनाओं से इंस्पायर ‘23,000 लाइव्स’ एक ऐसी कहानी है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. फिल्म कुछ सोशल एक्टिविस्ट पर है, जो समंदर के बीच फंसे कुछ लोगों की जान बचाने के लिए पुराना जहाज खरीदते हैं. इस मिशन में उन्हें कई चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है.
43 की Katrina Kaif हैं 224 करोड़ की मालकिन, मुंबई से लंदन तक हैं एक्ट्रेस के आलीशान घर
