Home Top 2 News Gajagamini Walk: क्या है ‘गजगामिनी चाल’? जिसकी वजह से तारीफ बटोर रही हैं ‘हीरामंडी’ की ‘बिब्बो जान’

Gajagamini Walk: क्या है ‘गजगामिनी चाल’? जिसकी वजह से तारीफ बटोर रही हैं ‘हीरामंडी’ की ‘बिब्बो जान’

by Preeti Pal 14 May 2024, 2:57 PM IST (Updated 12 September 2025, 1:23 PM IST)
14 May 2024, 2:57 PM IST (Updated 12 September 2025, 1:23 PM IST)
aditi rao hydari

Aditi Rao Hydari Gajagamini Walk: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ लोगों को खूब पसंद आ रही है. वहीं, सीरीज में अदिति राव हैदरी ने अपनी 15 सेकंड की वॉक से हर किसी की दीवाना बना दिया है. जानें क्यों खास है अदिती की वो चाल!

14 May, 2024

Aditi Rao Hydari Gajagamini Walk: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज में अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari-बिब्बो जान) पर फिल्माया गया गाना ‘सैयां हटो जाओ, तुम बड़े वो हो…’ काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने में एक्ट्रेस की 15 सेकंड की वॉक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, इस वॉक को ‘गजगामिनी चाल’ कहा जाता है.

क्या होती है गजगामिनी चाल

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) में अदिति राव हैदरी के किरदार ‘बिब्बोजान’ ने जो मतवाली वॉक की उसे ‘गजगामिनी चाल’ कहा जाता है. भारतीय शास्त्रीय नृत्य में, ये हाथी की राजसी चाल से प्रेरित एक खूबसूरत और ग्रेसफुल नृत्य है. वहीं, संस्कृत में ‘गजगामिनी’ का मतलब ‘हाथी की चाल’ होता है. इस तरह की वॉक शक्ति, ग्रेस और फेमिनिटी का प्रतीक है. अदिती राव हैदरी ने अपने गाने में बड़ी खूबसूरती से ‘गजगामिनी वॉक’ करके लोगों को आकर्षित किया है.

इन कलाकारों की भी हुई तारीफ

निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में अदिती राव हैदरी के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोईराला, शर्मिन सेगल, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, रजत कौल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, ताहा शाह बलोच, फरदीन खान और फरीदा जलाल भी अहम भूमिका में हैं. सीरीज में आजादी से पहले भारत में तवायफों का हाल बयां किया गया है. ये सीरीज 1 मई से नेटप्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?