Home मनोरंजन Hariyali Teej 2024: अगर पहन ली Rashmika Mandanna जैसी ये हरी साड़ी, तो पति की नजरें आप पर ही टिकी रहेंगी

Hariyali Teej 2024: अगर पहन ली Rashmika Mandanna जैसी ये हरी साड़ी, तो पति की नजरें आप पर ही टिकी रहेंगी

by Pooja Attri 2 August 2024, 1:52 PM IST (Updated 25 August 2025, 11:17 AM IST)
2 August 2024, 1:52 PM IST (Updated 25 August 2025, 11:17 AM IST)
Hariyali Teej 2024: अगर पहन ली Rashmika Mandanna जैसी ये हरी साड़ी, तो पति की नजरें आप पर ही टिकी रहेंगी

Hariyali Teej 2024: इस साल 7 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी. ऐसे में आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं से इन्सपायर्ड खूबसूरत हरी-हरी साड़ियां लेकर आए हैं.

02 August, 2024

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज हर साल सावन के पवित्र महीने में पड़ने वाला एक खास पर्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं और हरे रंग के कपड़े पहनती हैं. इस साल यह पर्व 7 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं से इन्सपायर्ड खूबसूरत हरी-हरी साड़ियां लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आपका अंदाज हर किसी से निराला लगेगा.

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना इस ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी में फैन्स के दिलों पर छुरियां चला रही हैं. फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग डीप नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, गोल्डन चांदबाली, रोज फ्लावर और एक्ट्रेस के नाम के मैचिंग बैग ने उनके लुक को और अट्रैक्टिव बनाया.

नोरा फतेही

नोरा फतेही इस ग्रीन सिल्क साड़ी में हमेशा की तरह बहुत हसीन दिख रह रही हैं. इसे उन्होंने पर्पल कलर के वेलवेट ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्डन झुमके, कंगन, रिंग्स, मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने नोरा के लुक में चार-चांद लगाए.

दिशा पटानी

दिशा पटानी इस शाइनी शिफॉन साड़ी में हर बार की तरह गॉर्जियस नजर आ रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली इस सिंपल साड़ी को उन्होंने मैचिंग ब्रालेट ब्लाउज के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्डन ईयररिंग्स, कंगन, रेड लिपस्टिक और खुले बालों ने दिशा के लुक को और स्टाइलिश बनाया.

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी पेस्टल ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी में बहुत सुंदर दिख रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने डार्क ग्रीन कलर के सिंपल ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, गोल्डन ईयररिंग्स, ग्रीन बिंदी, मिनिमल मेकअप और स्लीक बन ने अदिति के लुक को और निखारा.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ग्रीन रफल साड़ी में स्टाइलिश और ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं. इस प्रिंटेड साड़ी को उन्होंने ट्यूब ब्लाउज के साथ पहना. वहीं, चांदबाली, मिनिमल मेकअप और स्लीक पोनीटेल ने आलिया की खूबसूरती को और बढ़ाया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?