Home मनोरंजन मैं हर युग के लिए भारतीय-शाहरूख खान कार्यक्रम में हुए भावुक

मैं हर युग के लिए भारतीय-शाहरूख खान कार्यक्रम में हुए भावुक

by Farha Siddiqui 11 January 2024, 1:58 PM IST (Updated 31 July 2025, 11:56 AM IST)
11 January 2024, 1:58 PM IST (Updated 31 July 2025, 11:56 AM IST)
Shah Rukh Khan, Indian actor and film producer

11 January 2024

कार्यक्रम में शाहरूख हुए भावुक

2023 में एक के बाद एक जबरदस्त हिट देने के बाद अभिनेता शाहरुख खान ने खुद को हर युग के लिए भारतीय करार दिया है। शाहरूख ने  पिछले पांच सालों में उनके सामने आई चुनौतियों के बारे में बताया। साथ ही 2023 में अपनी फिल्मों की कामयाबी को लेकर प्रशंसकों का आभार भी जताया।

अभिनेता शाहरूख खान ने एक कार्यक्रम के दौरान ये तमाम बातें कहीं। शाहरुख ने कहा, मैं खुद को इंडियन ऑफ द ईयर नहीं मानता,  मुझे लगता है, कि मैं गुजरे सभी सालों का भारतीय रहा हूं। मैं आने वाले सभी सालों के लिए भी भारतीय रहूंगा। मैं वास्तव में सर्वयुगीन भारतीय हूं। उन्होंने कहा, बहुत सारे लोग मेरी फिल्में देखने आए। आप में से कुछ को शायद फिल्में पसंद भी न आई हों, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अंदर से आप मेरा और मेरे परिवार का समर्थन करने के लिए वहां आए होंगे। मैं आपको नमन करता हूं और मेरे परिवार को खुशियों से नवाजने और मुझे एक बार फिर स्टार बनाने के लिए आपका आभार।

यह भी पढ़ें : मनोरंजन समाचार, Entertainment News, मूवी, सिनेमा Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?