Home राजनीति बेरोज़गारी के मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

बेरोज़गारी के मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

by Farha Siddiqui 11 January 2024, 1:31 PM IST (Updated 31 July 2025, 12:00 PM IST)
11 January 2024, 1:31 PM IST (Updated 31 July 2025, 12:00 PM IST)
बेरोज़गारी के मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

11 January 2024

देश में बेरोजगारी की स्थिति और हुई बदतर-जयराम रमेश

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 10 सालों में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है, कि हालात बत से बदतर हो गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री ने लोगों को हर साल दो करोड़ रोजगार देने का जो वादा किया था, वो पूरी तरह से फेल हो चुका है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ये आरोप लगाया है।  

चार सालों में सबसे ज्यादा बढ़ी है बेरोजगरी

उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, कि देश का युवा ऐसी तरक्की का हकदार है, जो उसे अच्छी नौकरी दें, ना कि बेरोजगारी और पकौड़े की दुकान दें। जयराम रमेश ने कहा कि सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2023 में 25 से 29 साल के युवाओं में बेरोजगारी 15.5 प्रतिशत रही, जो करीब 4 सालों में सबसे ज्यादा है। उनके मुताबिक अगर आंकड़ों पर गौर करें तो 20 से 24 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर 45.5 प्रतिशत है। उन्होंने ये भी दावा किया कि 30 से 34 साल की उम्र वालों के लिए तो बेरोजगारी और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसका साफ़ मतलब है कि बेरोजगारी की ये स्थिति कोविड-19 महामारी के समय से भी बदतर है।  

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ज्यादा है ख़राब  

रमेश के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात और भी ज्यादा खराब है। गांव में रहने वाले लोग, अब ज्यादा से ज्यादा का मनरेगा का रुख कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास और कोई रास्ता नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री हर साल दो करोड़ नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?