Home मनोरंजन Kiara Advani के 5 क्लासी Outfits, जिन्हें पहनकर आप भी लगेंगी हसीन

Kiara Advani के 5 क्लासी Outfits, जिन्हें पहनकर आप भी लगेंगी हसीन

by Pooja Attri 29 June 2024, 6:00 PM IST (Updated 8 September 2025, 1:32 PM IST)
29 June 2024, 6:00 PM IST (Updated 8 September 2025, 1:32 PM IST)
kiara

Kiara Advani Looks: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एथनिक हो या फिर वेस्टर्ड वियर, हर आउटफिट में हसीन लगती हैं. आज हम आपको कियारा के कुछ बेस्ट आउटफिट्स कलेक्शन दिखाएंगे.

29 June, 2024

Kiara Advani Best Looks: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अदाकारा हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म ‘फुगली’ से की थी. कियारा की खूबसूरती और स्टाइल के फैन्स दीवाने हैं. वह एथनिक हो या वेस्टर्ड वियर हर आउटफिट में हसीन लगती हैं. आज हम आपको कियारा के कुछ बेस्ट आउटफिट्स कलेक्शन दिखाएंगे, जो किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट च्वाइस साबित हो सकते हैं. आइए देखें एक्ट्रेस के क्लासी आउटफिट्स.

ब्लैक साड़ी

कियारा इस ब्लैक नेट की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने एक गोल्डन ग्रीन नेकपीस के साथ पेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपने बालों का ढीला जूड़ा बनाया और काली बिंदी के साथ लुक को पूरा किया है.

गोल्डन को-ऑर्ड सेट

कियारा पर यह गोल्डन को-ऑर्ड सेट खूब जंच रहा है. इसको उन्होंने हैवी कढ़ाई वाले केप के साथ स्टाइल किया है. लुक को आकर्षक बनाने के लिए कियारा ने गले में डायमंड सेट के साथ स्टड ईयररिंग्स पहनें और बालों को खुला रखा.

ऑफ-शोल्डर मिडी ड्रेस

कियारा इस ऑफ-शोल्डर मिडी ड्रेस में फैशन आइकन लग रही हैं. इस ड्रेस में कोर्सेट जैसी चोली और एक स्वीटहार्ट नेकलाइन है. उन्होंने मेटैलिक गोल्डन हील्स और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया.

रेड ड्रेस

कियारा इस रेड कलर की शाइनी डीप नेक कट आउट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने रेड कोट के साथ पेयर किया है. लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा.

सिल्वर ड्रेस

कियारा का सिल्वर फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप और थाई स्लिट वाली लॉन्ग स्कर्ट पार्टियों के लिए परफेक्ट च्वाइस है. उन्होंने लुक को क्लासी बनाने के लिए हाई सिल्वर हील्स, मिनिमल मेकअप और ऑपन हेयर स्टाइल कैरी किया.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?