Home Latest News & Updates हीरोइनों ने दुनिया में बजाया डंका, Fortune India की Most Powerful Women 2026 लिस्ट में चमके ये चेहरे

हीरोइनों ने दुनिया में बजाया डंका, Fortune India की Most Powerful Women 2026 लिस्ट में चमके ये चेहरे

by Preeti Pal 20 July 2026, 6:56 PM IST
20 July 2026, 6:56 PM IST
पर्दे की हीरोइनों ने दुनिया में बजाया डंका, Fortune India की Most Powerful Women 2026 लिस्ट में चमके ये सितारे

Most Powerful Women 2026: बॉलीवुड की चमक सिर्फ बड़े पर्दे तक नहीं रही. अब फिल्मी सितारे बिजनेस, एंटरप्रेन्योरशिप और समाज में बदलाव की ताकत बनकर भी अपनी पहचान बना रहे हैं. इसकी ताजा मिसाल बनी है फॉर्च्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वुमन 2026 लिस्ट, जिसमें मनोरंजन की दुनिया की कई दमदार महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में स्मृति ईरानी, आलिया भट्ट, मसाबा गुप्ता और कृति सेनन जैसे नाम शामिल हैं. इन्होंने साबित कर दिया कि असली स्टार वही है, जो कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि जिंदगी के हर मंच पर चमकना जानता हो. वैसे, इस साल फॉर्च्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वुमन लिस्ट का 16वां संस्करण जारी किया गया. इसमें बिजनेस, पब्लिक पॉलिसी, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, एंटरप्रेन्योरशिप और एंटरटेनमेंट की उन महिलाओं को सम्मान दिया गया है, जिन्होंने अपने काम से दुनिया में मिसाल कायम की है.

नंबर 1 पर रहीं नीता अंबानी

इस प्रतिष्ठित लिस्ट में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पहला स्थान हासिल किया. शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस साल देश की सबसे प्रभावशाली महिला का दर्जा दिया गया.

स्मृति ईरानी

एक समय टीवी की सबसे लोकप्रिय बहू ‘तुलसी’ बनकर करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं स्मृति ईरानी आज फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनका कोई टीवी सीरियल नहीं, बल्कि उनकी उपलब्धियां हैं. फॉर्च्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वुमन 2026 लिस्ट में स्मृति ईरानी ने 18वां स्थान हासिल किया है. टीवी, राजनीति और सामाजिक कार्य, तीनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं स्मृति इन दिनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में वापसी करके लोगों का दिल जीत रही हैं.

Ramayana के ट्रेलर में छा गए यश! Ranbir बने भगवान ‘राम’, लेकिन ‘रावण’ का अंदाज ले गया लाइमलाइट

महिलाओं की मदद

स्मृति ईरानी को स्पार्क 100K कलेक्टिव (SPARK 100K Collective) पहल के जरिए देशभर के 1 लाख महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए सम्मानित किया गया. ये पहल 300 से ज्यादा भारतीय शहरों में महिलाओं को कारोबार शुरू करने और आगे बढ़ाने में मदद कर रही है. एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत की अगली आर्थिक छलांग तभी संभव होगी, जब ज्यादा से ज्यादा महिलाएं रोजगार देने वाली बनें. उन्होंने ये भी कहा कि महिला उद्यमियों को संस्थागत सहयोग मिलना बहुत जरूरी है. इसके अलावा स्मृति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि जब तक महिलाओं की भागीदारी एआई के ट्रेनिंग डेटा में नहीं होगी, तब तक ये तकनीक पूरी तरह समान अवसर देने वाली नहीं बन सकती.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने पिछले कुछ सालों में सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपने बिजनेस से भी सबको प्रभावित किया है. फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में उन्हें 32वां स्थान मिला है. अभिनय के साथ-साथ उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के जरिए कंटेंट की दुनिया में भी मजबूत कदम रखा है. आलिया लगातार ऐसे प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं जो मनोरंजन के साथ-साथ नई कहानियों को भी मंच दे रहे हैं. यही वजह है कि अब उन्हें सिर्फ बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि सफल बिजनेस वुमन की तरह देखा जा रहा है.

कृति सेनन और मसाबा गुप्ता

इस लिस्ट में मसाबा गुप्ता को 56वां और कृति सेनन को 75वां स्थान मिला है. फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता का ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा आज देश के सबसे चर्चित फैशन लेबल्स में शामिल है. वहीं, कृति सेनन ने अपने स्किनकेयर ब्रांड Hyphen के जरिए ब्यूटी इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई है. इन दोनों महिलाओं ने ये साबित किया है कि आज की एक्ट्रेस सिर्फ एक्टिंग करना नहीं जानती, बल्कि वो सफल बिजनेस भी खड़ा कर सकती है.

पर्दे की हीरोइनें बनीं बिजनेस आइकन

बीते कुछ सालों में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने-अपने ब्रांड लॉन्च किए हैं. कोई फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है तो कोई ब्यूटी, वेलनेस और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में नए मुकाम हासिल कर रहा है. आलिया भट्ट, कृति सेनन और मसाबा गुप्ता जैसी अभिनेत्रियां आज करोड़ों की कंपनियां चला रही हैं. उनकी सफलता ये बताती है कि ग्लैमर की दुनिया से निकलकर बिजनेस की दुनिया में भी सितारों का जलवा बरकरार है.

ये हैं टॉप नाम

फॉर्च्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वुमन 2026 लिस्ट में रोशनी नाडर मल्होत्रा दूसरे स्थान पर रहीं. तीसरे स्थान पर रेड्डी सिस्टर्स- शोभना कामिनेनी, संगीता रेड्डी, प्रीथा रेड्डी और सुनीता रेड्डी रहीं. इसके अलावा टॉप 15 में सावित्री जिंदल, प्रीति जी. अडानी, किरण मजूमदार-शॉ, ईशा अंबानी, प्रिया नायर, बेला बजारिया, लीना नायर, कल्ली पुरी, सुधा मूर्ति, जिया जे. मोदी, संगीता जिंदल और शोभना भार्तिया जैसी दिग्गज महिलाओं ने भी अपनी जगह बनाई.

Bigg Boss का अब तक का सबसे बड़ा धमाका! एक साथ आएंगे 6 भाषाओं के नए सीजन, इस क्रिकेटर का होगा बिग डेब्यू

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?