Home Top News ‘धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे से लेकर वांगचुक की रिहाई तक…’ CJP ने JP नड्डा के सामने रखी ये मांग

‘धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे से लेकर वांगचुक की रिहाई तक…’ CJP ने JP नड्डा के सामने रखी ये मांग

by Sachin Kumar 20 July 2026, 7:12 PM IST (Updated 20 July 2026, 7:14 PM IST)
20 July 2026, 7:12 PM IST (Updated 20 July 2026, 7:14 PM IST)
CJP placed demand before JP Nadda

CJP Protest : दिल्ली के जंतर मंतर से लेकर संसद के आसपास जारी कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन उग्र हो गया है. युवाओं की संख्या सेंट्रल दिल्ली में लगातार बढ़ती जा रही है और वह सुरक्षा बलों के सामने एक चुनौती बनकर खड़े हो गए हैं. इसी बीच सीजेपी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. पार्टी ने अपने ज्ञापन में तीन मांगें रखी हैं और इसमें सबसे पहली मांग पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तत्काल अस्पताल से रिहा करने की बात कही गई है.

धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की रखी मांग

केंद्रीय मंत्री के सामने सीजेपी ने दूसरी मांग केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने के लिए कहा है. वहीं, तीसरी मांग के तहत नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के बाद कथित रूप से आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को कम से कम एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की बात कही है. पार्टी का कहना है कि नीट पेपर लीक होने के बाद लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ था और इस मामले में सरकार को जवाबदेही तय करने के लिए कदम उठाने चाहिए.

संसद तक पहुंचने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, कई रोड ब्लॉक; धारा 163 को किया लागू

सीजेपी ने रखी ये तीन मांग

वहीं, केंद्रीय मंत्री से मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हम दोपहर करीब 12 बजे जेपी नड्डा के घर पहुंचे. हमारी उनसे मुलाकात दोपहर करीब 2:15 पर हुई. इस दौरान हमने उनके सामने तीन मांगें रखीं. पहली सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए और उन्हें वीडियो मैसेज के ज़रिए लोगों से बात करने की इजाजत दी जाए. दूसरी धर्मेंद्र प्रधान, जिन्हें हम एक अयोग्य शिक्षा मंत्री मानते हैं, उन्हें या तो तुरंत हटाया जाए या उनका इस्तीफा मंजूर किया जाए. तीसरी NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए.

लीडरशिप से बातचीत के बाद होगा फैसला

रांका ने बताया कि बातचीत दो बार में पूरी हुई. पहली बार दोपहर दो बजे हुई और दूसरी शाम करीब 4 बजे हुई. इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि वह इन मांगों पर सीनियर लीडरशिप से चर्चा करेंगे और हम उनके फैसले के बारे में बताएंगे. साथ ही जब रांका से पूछा गया कि जेपी नड्डा से उन्हें क्या भरोसा मिला तो इस पर उन्होंने कहा कि मुझे बस यही भरोसा मिला है कि वह इस मामले पर सीनियर लीडरशिप से चर्चा करेंगे और जो भी फैसला होगा वह हमें जल्द ही बता देंगे.

किसान आंदोलन से लेकर सीजेपी प्रोटेस्ट तक, ये हैं मोदी सरकार के कार्यकाल में 5 बड़े धरना-प्रदर्शन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?