Home मनोरंजन Celebrities in Modi Oath Ceremony: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए SRK और रजनीकांत समेत कई बड़े स्टार्स

Celebrities in Modi Oath Ceremony: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए SRK और रजनीकांत समेत कई बड़े स्टार्स

by Preeti Pal 10 June 2024, 1:08 PM IST (Updated 10 September 2025, 11:27 AM IST)
10 June 2024, 1:08 PM IST (Updated 10 September 2025, 11:27 AM IST)
modi 3.O

Celebrities in Modi Oath Ceremony: रविवार 9 जून को नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण की. इस मौके पर कई फिल्म स्टार्स भी मौजूद रहे.

10 June, 2024

Celebrities in Modi Oath Ceremony: नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं. 09 जून को हुए शपथ ग्रहण समारोह में देश और विदेश के कई बड़े लोग शामिल हुए. वहीं, कई बड़े एक्टर्स भी इस खास मौके पर मौजूद रहे. इनमें शाहरुख खान, कंगना रनौत, रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं. वहीं, करण जौहर और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए PM मोदी को शुभकामनाएं दीं.

दिल्ली में दिखे ये स्टार्स

शपथ समारोह में अनिल कपूर, अनुपम खेर, रवीना टंडन, विक्रांत मैसी, सिंगर अनुराधा पौडवाल, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी शामिल हुए थे. जहां शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ दिल्ली पहुंचे तो वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत यहां पत्नी लता रजनीकांत के साथ नजर आए.

कंगना रनौत

मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस खास मौके पर सज-धज कर पहुंचीं. इसके अलावा अनुपम खेर ने भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई. एक्टर और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण भी अपनी पत्नी अन्ना लेझनेवा के साथ कार्यक्रम में पहुंचे.

सोशल मीडिया पर स्टार्स ने दी बधाई

अजय देवगन, राजकुमार राव और ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को को बधाई दी. अजय ने एक्स पर लिखा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को फिर चुने जाने पर बधाई! उनकी बुद्धिमत्ता से भारत को समृद्धि और महानता की ओर ले जाने में निरंतर सफलता की कामना करता हूं.’

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?