Home Top 2 News प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही मोदी ने किसानों के हित में लिया पहला फैसला, 20 करोड़ रुपये की मंजूरी

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही मोदी ने किसानों के हित में लिया पहला फैसला, 20 करोड़ रुपये की मंजूरी

by Rashmi Rani 10 June 2024, 1:16 PM IST (Updated 10 September 2025, 11:27 AM IST)
10 June 2024, 1:16 PM IST (Updated 10 September 2025, 11:27 AM IST)
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi: नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पहला फैसला किसानों के लिए लिया है. पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी गई है.

10 June, 2024

PM Kisan Samman Nidhi: नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पहला फैसला किसानों के लिए लिया है. पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी गई है. इस योजना से देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा. इस योजना के तहत लगभग 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि हम किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसानों के लिए ऐसे ही काम करते रहेंगे.

पीएम मोदी ने क्या कहा ?

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार पूरी तरह से किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इसलिए यह उचित है कि कार्यभार ग्रहण करते समय हस्ताक्षरित पहली फाइल इसी से संबंधित हो. हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहेंगे.’ बता दें कि इससे पहले पीएम किसान योजना के तहत फरवरी महीने में किसानों को 16वीं किस्त के पैसे बैंक खातों में भेजे गए थे.

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना ?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में देश के किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. इस योजना में किसानों के खाते में 6,000 रुपये सालाना दी जाती है. हालांकि किसानों को यह पैसे एक बार में नहीं मिलता है, बल्कि 2-2 हजार रुपये के तीन किश्तों में ये पैसे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?