Rohit Shetty Case: सिंघम और गोलमाल जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी की लाइफ में काफी दिनों से हलचल मची हुई थी. आप भी जानें मामला.
17 April, 2026
फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन और धमाकों के लिए फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की रीयल लाइफ में भी बीते दिनों काफी हलचल देखने को मिली. दरअसल, रोहित शेट्टी के मुंबई वाले घर पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर फरार चल रहे शूटर प्रदीप कुमार उर्फ गांठ को यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है.
एक्शन फिल्म जैसा सीन
इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी का पूरा इवेंट किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा के बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-एटा रोड पर छदामी मट्ठा इलाके में छिपा हुआ था. टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया जानकारी की मदद से पुलिस की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे उसे चारों तरफ से घेर लिया और धर दबोचा. वो आगरा के अशोक नगर का रहने वाला बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ेंःSaiyaara की सुपरहिट जोड़ी की वापसी, Ahaan Panday और Aneet Padda फिर चलाएंगे अपने प्यार का जादू
सोशल मीडिया का हाथ
पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो खुलासा किया, वो काफी चौंकाने वाला है. प्रदीप ने बताया कि वो सोशल मीडिया के जरिए कुख्यात शुभम लोंकर गैंग के कॉन्टेक्ट में आया था. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गैंग की पोस्ट देखकर वो इतना इम्प्रेस हुआ कि उसने अंडरवर्ल्ड में अपना दबदबा कायम करने का फैसला कर लिया. इसके बाद उसने अपने साथियों सन्नी, दीपू और सोनू के साथ मिलकर इस क्राइम को अंजाम दिया. उनका मकसद फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में डर पैदा करना और फिर वसूली करना था.
क्या था पूरा मामला?
ये घटना 1 फरवरी, 2026 की रात की है, जब मुंबई के जुहू स्थित ‘शेट्टी टावर’ पर अचानक फायरिंग हुई थी. इस हमले ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. पुलिस का मानना है कि ये हमला शुभम लोंकर गैंग के इशारे पर फिरौती वसूलने और दहशत फैलाने के इरादे से किया गया था. इस मामले में मुंबई पुलिस ने कड़े कानूनी कदम उठाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत केस दर्ज किया. इस केस में अब तक प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, दीपक और विष्णु कुशवाहा समेत कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आगरा में पकड़े गए प्रदीप को फिलहाल मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाकर आगे की पूछताछ की जाएगी. पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से लोंकर गैंग के बाकी नेटवर्क का भी खुलासा हो सकेगा.
News Source: PTI
यह भी पढ़ेंः नाम गुमनाम, काम खतरनाक! बॉलीवुड की वो Spy Thriller फिल्में जिन्होंने पर्दे पर मचाया असली बवाल
