Home मनोरंजन बर्थडे संग सेलिब्रेट किया बेबी शावर, एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने फैमिली-फ्रेंड्स के साथ की पार्टी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बर्थडे संग सेलिब्रेट किया बेबी शावर, एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने फैमिली-फ्रेंड्स के साथ की पार्टी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

by Neha Singh 31 May 2026, 11:10 AM IST (Updated 31 May 2026, 11:19 AM IST)
31 May 2026, 11:10 AM IST (Updated 31 May 2026, 11:19 AM IST)
surbhi jyoti

Surbhi Jyoti Baby Shower: ‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत पार्ट इन्जॉय कर रही हैं. सुरभि जल्द ही मां बनने वाली हैं. उन्होंने 29 मई को अपना 38वां बर्थडे और बेबी शावर सेलिब्रेट किया. उन्होंने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जमकर पार्टी की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सुरभि ने फोटोज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. उन्होंने पार्टी में पर्पल कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह एक परी जैसी दिख रही थीं. यहां देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें.

सुरभि ने किए खूब मजे

29 मई को एक्ट्रेस का 38वां जन्मदिन भी था. उन्होंने अपने बेबी शावर के लिए भी यही तारीख चुनी, जिससे यह उनके लिए डबल सेलिब्रेशन बन गया. सुरभि और उनके पति सुमित सूरी ने इसे शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बर्थडे पार्टी और बेबी शावर की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. बेबी शावर के लिए घर को खूबसूरती से सजाया गया था. सुरभि का ग्लो उनके फेस पर नजर आ रहा था. एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में कई टीवी सेलिब्रिटी भी दिखे. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें पार्टी में खूब मजे किए. वह नाचते हुए अपना केक काट रही हैं.

ये दोस्त भी हुए सेलिब्रेशन में शामिल

एक्ट्रेस आशा नेगी और अनीता हसनंदानी सुरभि के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. कई और करीबी दोस्त भी शामिल हुए. सभी ने एक्ट्रेस के साथ पोज दिया. कुछ फोटोज में सुरभि अपना बेबी बंप भी दिखाती दिखीं. ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कुछ समय पहले ही सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी. अब वह रेगुलर तौर पर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

2024 में की थी शादी

सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर, 2024 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर सुमित सूरी से शादी की थी. अब वे अपनी लाइफ में एक नए मेंबर का वेट कर रहे हैं. सुरभि के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने फेमस टीवी शो ‘कुबूल है’ में मेन लीड के तौर पर काम किया है, जिससे उन्हें फेम मिला. इसके अलावा उन्होंने ‘नागिन 3’ में भी काम किया है. उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. फिलहाल वह अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं और पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं.

डॉक्टर बनने निकलीं, बन गईं स्टार! Sai Pallavi से Sreeleela तक, इन एक्ट्रेसेस ने MBBS छोड़ चुना फिल्मों का रास्ता

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?