Home मनोरंजन Trisha Krishanan: बॉलीवुड में नहीं चला एक्ट्रेस का जादू, अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की शान हैं तृषा, देखें उनकी 5 बेस्ट फिल्में

Trisha Krishanan: बॉलीवुड में नहीं चला एक्ट्रेस का जादू, अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की शान हैं तृषा, देखें उनकी 5 बेस्ट फिल्में

by Preeti Pal 3 May 2024, 5:56 PM IST (Updated 28 August 2025, 5:04 PM IST)
3 May 2024, 5:56 PM IST (Updated 28 August 2025, 5:04 PM IST)
trishan

Trisha Krishanan Birthday: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishanan) के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में.

03 May, 2024

Trisha Krishanan Birthday: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा तृषा कृष्णन को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. उन्होंने अपने काम के दम पर फैन्स के दिलों में जगह बनाई है. तृषा ने अपने अब तक के करियर में साउथ के लगभग हर बड़े निर्माता-निर्देशक के साथ-साथ एक्टर्स के साथ काम किया है. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में अक्षय कुमार के साथ काम किया, लेकिन ये फिल्म चल नहीं पाई. 4 मई को तृषा कृष्णन का 39वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर एक्ट्रेस की 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Mounam Pesiyadhe (2002)

अमीर सुल्तान की फिल्म ‘मौनम पेसियाधे’ एक बेहतरीन तमिल रोमांटिक कॉमेडी है. फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन लीड रोल में नजर आए. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. ‘घातक रिटर्न्स’ नाम से इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बनाया गया.

Saamy में हुई तारीफ की तारीफ

एक्शन फिल्म ‘सामी’ में भी तृषा कृष्णन के काम को लोगों ने पसंद किया जो साल 2003 में रिलीज हुई थी. उनके साथ साउथ स्टार विक्रम और कोटा श्रीनिवास राव भी मुख्य भूमिकाओं में दिखे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बड़ी कामयाबी हासिल की थी.

Krishna में दिखीं रवि तेजा के साथ

‘कृष्णा’ एक तेलुगु लव-एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसे वीवी विनायक ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी. रवि तेजा और तृषा कृष्णन इस फिल्म के लीड किरदार रहे. ये फिल्म हिट हुई, जिसके बाद इसे हिंदी में भी डब किया गया.

Sainikudu में महेश बाबू संग जमी जोड़ी

गुणशेखर ने एक्शन फिल्म ‘सैनीकुडू’ साल 2006 में रिलीज हुई थी, जिसमें महेश बाबू, इरफान खान, तृषा और कामना जेठमलानी अहम भूमिका में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि, इसे हिंदी में ‘अब हमसे ना टकराना’ नाम से डब किया गया था.

Pournami (2006)- भाया एक्ट्रेस का काम

प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी तेलुगु फिल्म ‘पौर्णमी’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. इसमें तृषा कृष्णन, प्रभास, राहुल देव और सिंधु तोलानी लीड रोल में थे. बड़ी कास्ट के बावजूद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही. हालांकि, फिल्म में तृषा को पसंद किया गया.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?