Home अंतरराष्ट्रीय NAM सम्मेलन में जयशंकर ने रखा भारत का पक्ष

NAM सम्मेलन में जयशंकर ने रखा भारत का पक्ष

by Live Times 19 January 2024, 12:12 PM IST (Updated 14 July 2025, 6:29 PM IST)
19 January 2024, 12:12 PM IST (Updated 14 July 2025, 6:29 PM IST)

मालदीव के विदेश मंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने NAM के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान मिस्र मालदीव, अंगोला और बेलारूस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की भारत के साथ  आपसी हितों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए एस जयशंकर ने सोशल मीडिया  एक्स पर पोस्ट किया  कि आज कंपाला में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर के साथ मुलाकात हुई। भारत-मालदीव संबंधों पर खुलकर बातचीत हुई। जयशंकर ने इस दौरान मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी से भी मुलाकात की और गाजा में जारी संघर्ष पर उनके आकलन की सराहना की।

यह भी पढ़ें: विश्व राजनीति और समाचार, ग्लोबल न्यूज़, दुनिया की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?