Home लीगल न्यूज़ धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्ट पर अवमानना याचिका

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्ट पर अवमानना याचिका

अदालत ने गूगल, फेसबुक को जारी किया नोटिस

by Live Times 19 January 2024, 11:56 AM IST (Updated 27 September 2025, 2:46 PM IST)
19 January 2024, 11:56 AM IST (Updated 27 September 2025, 2:46 PM IST)

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर गूगल और फेसबुक के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में  दावा किया गया है कि दोनों कंपनियों ने अदालत के आदेश के बावजूद हिंदू आध्यात्मिक गरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट नहीं हटाए।

इस संबंध में याचिकाकर्ता रंजीत सिंह पटेल के वकील पंकज दुबे ने बताया पिछले महीने हाईकोर्ट ने दोनों इंटरनेट कंपनियों को अपमानजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया था। आचार्य शास्त्री के शिष्य रणजीत सिंह पटेल ने अवमानना याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि दोनों कंपनियों ने चार दिसंबर के अदालती आदेश के बावजूद पोस्ट नहीं हटाए। जिसपर न्यायमूर्ति आरएम सिंह ने गूगल और मेटा के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर चार महीने में जवाब देने को कहा है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?