Home Top News PSG की जीत के दौरान पेरिस में भड़की हिंसा! प्रशंसक और पुलिस में झड़प; फिर चलीं गोलियां

PSG की जीत के दौरान पेरिस में भड़की हिंसा! प्रशंसक और पुलिस में झड़प; फिर चलीं गोलियां

by Sachin Kumar 31 May 2026, 4:12 PM IST (Updated 31 May 2026, 4:16 PM IST)
31 May 2026, 4:12 PM IST (Updated 31 May 2026, 4:16 PM IST)
Paris police violence PSG Champions League victory celebrations

Paris Violence : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की दूसरी बार जीत के बाद शनिवार देर रात हिंसा भड़क गई. उपद्रवियों ने पेरिस में एक थाने में हमला कर दिया. इसी बीच पुलिस ने हिंसा के मामले में संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया. साथ ही पुलिस ने हिंसा को शांत करने के लिए पेरिस में ट्राम लाइन रोक दी और कई मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया. बता दें कि PSG ने शनिवार को पुस्कास एरिना में खेले गए चैंपियंस लीग के रोमांचक फाइनल मैच में आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में मात देकर दूसरी बार इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज की.

गाड़ियों और दुकानों में की गई तोड़फोड़

वहीं, हंगरी के बुडापेस्ट में PSG की जीत के बाद पेरिस में प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. इस दौरान प्रशंसकों ने आर्क डी ट्रायम्फ के पास की सड़कों पर एक मार्च भी निकाला. साथ ही पटाखे जलाए और गाड़ियों का हॉर्न भी बजाए. इसके अलावा चैंप्स-एलिसी पर करीब 20 हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए. इसके बाद व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने लग गई. इसी बीच प्रशंसक और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पेरिस पुलिस ने बताया कि छोटे-छोटे समूहों ने विभिन्न स्थानों पर अशांति फैलाने का काम किया. इसके अलावा कुछ समूहों ने दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी. कारों में आग लगा दी गई और इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया.

ब्रिटेन की विदेश सचिव Yvette Cooper का चीन और भारत दौरा, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

प्रशंसकों ने हमला कर दिया

पुलिस ने यह भी बताया कि 8वें अरॉन्डिसमेंट इलाके में स्थिति एक थाने पर प्रशंसकों ने हमला करने की भी कोशिश की. बता दें कि पिछले साल पीएसजी की जीत के बाद हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए इस बार फ्रांस में 22 हजार पुलिस वालों को तैनात कर दिया गया, जिसमें 8 हजार पुलिस वाले पेरिस में थे. पेरिस पुलिस ने बताया कि 79 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उसमें से 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दौरान 6 वाहन और दो व्यवसाय क्षतिग्रस्त हो गए.

आतिशबाजी की सुनी गई गूंज

बुडोपेस्ट में फ्रांसीसी टीम की जीत के बाद पूरे पेरिस में आतिशबाजी की गूंज सुनाई दी. पुलिस ने बताया कि PSG के पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम के पास एक बेकरी और एक रेस्तरां को नुकसान पहुंचाया गया है. मैच देखने को लिए हजारों लोग अंदर जमा हुए थे. इसी बीच 4,000-5,000 लोग बाहर मंडरा रहे थे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर पत्थर फेंके. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करीब 150 लोगों ने स्टेडियम के एक गेट से अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पीछे की तरफ धकेल दिया.

बातचीत नहीं तो सैन्य एक्शन: ट्रंप की ईरान को दो टूक, लारा के इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने खोले अपने पत्ते

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?