Home अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

by Live Times 11 January 2024, 11:56 AM IST (Updated 31 July 2025, 12:24 PM IST)
11 January 2024, 11:56 AM IST (Updated 31 July 2025, 12:24 PM IST)
राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

भारत-मालदीव राजनयिक विवाद के बीच हुई मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने पर्यटन सहयोग के साथ 20 अहम समझौतों पर सहमती के साथ हस्ताक्षर किए और अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने की घोषणा की।

मालदीव राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि वो इस बात को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि वह अपनी पहली राजकीय यात्रा पर चीन आए हैं साथ ही वो इस साल चीन जाने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को कितना महत्व देते हैं।

यह भी पढ़ें: विश्व राजनीति और समाचार, ग्लोबल न्यूज़, दुनिया की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?