Home पर्यावरणमौसम कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान, ठंड से नहीं मिल रही राहत

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान, ठंड से नहीं मिल रही राहत

by Farha Siddiqui
0 comment
0 deegri in jammu kashmir

10 January 2024

हांड कंपा देने वाली ठंड से नहीं मिल रही राहत

कश्मीर में लोगों को बढ़ती ठंड और शीतलहर से अब तक राहत नहीं मिली है। घाटी में तापमान अब भी शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मौसम में कोई सुधार नहीं होने वाला है। शुष्क और बर्फी रहित सर्दी के चलते रातें ठंडी हो गई हैं, और दिन थोड़ा गर्म हो गया है।

श्रीनगर में दिन का तापमान अभी आठ डिग्री से ज्यादा है। धुप भी पिछले दो दिनों से देखने को मिल रही है, लेकिन फिर भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। वहा बुधवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 9 डिग्री कम है। 

कंपकंपी से नहीं मिली राहत

दो दिनों से हल्की धुप निकल रही है, लेकिन इससे तापमान में कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों को कंपकंपी से राहत नहीं मिली है। पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। कश्मीर में रात का तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यातायात पर भी हो रहा असर

बढ़ती ठंड का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। लगभग सभी ट्रेने देर से चल रही है। हवाई यातायात पर उतना ज्यादा असर नहीं है, लेकिन ये भी प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?