Russia-Ukraine War: रूस ने सोमवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमला किया, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि रूस के हालिया हमलों में 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. इन हमलों में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से कीव के अलावा यूक्रेन के दूसरे शहरों को भी निशाना बनाया गया. भीषण हमलों में रिहायशी इमारतों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
हजारों परिवार बिजली से वंचित हुए
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार की शाम से ही ओडेसा शहर और उसके आसपास के इलाकों पर गाइडेड एरियल बम और ड्रोन से हमले हो रहे हैं. साथ ही हजारों परिवार बिजली वंचित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. साथ ही इन हमलों में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. इसी बीच यूक्रेन राष्ट्रपति ने कहा कि जिन लोगों ने अपन परिवार के सदस्यों और प्रियजनों को खो दिया गया है, उनके प्रति मेरी संवेनाएं हैं.
होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा तनाव! ईरान-अमेरिका फिर आमने-सामने, UAE के पास ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट
रूस ने इन शहरों को बनाया निशाना
रूस ने कीव, ओडेसा, खेरसॉन, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया, खार्किव, चेर्निहाइव, जाइटॉमिर, सुमी और निप्रो को निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि कीव में रेलवे डिपो पर भी 7 लोगों की मौत हुई है. जेलेंस्की ने बताया कि बोरोस्पिल में पांच मंजिला रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा और 50 लोगों को वहां स निकाला गया. वहीं, शहर में 4 लोगों की मौत हो गई है और 13 गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
कीव में 350 बचावकर्मी लगाए गए
जेलेंस्की ने कहा कि कीव और उसके आसपास के इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में 350 बचावकर्मी लगाए गए. उन्होंने आगे कहा कि इस हमले में बड़ी संख्या में जेट-पावर्ड ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि रिहायशी इमारतों और आम लोगों के इस्तेमाल वाले बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा ओडेसा और उसके आस-पास के इलाकों पर भी रूस के गाइडेड एरियल बम और ड्रोन हमले जारी रहे. साथ ही रोमानिया के साथ बॉर्डर क्रॉसिंग और एक्सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया.
Putin के सामने PM Modi का दो टूक संदेश, ‘अंतहीन जंग नहीं, अब युद्ध का अंत जरूरी’
News Source: PTI
