Designer Kurta Set: इंडो वेस्टर्न कुर्ता सेट इन दिनों हर उम्र की लड़कियों के फेवरेट बने हुए हैं. आप भी इन डिजाइनर कुर्ता सेट के साथ अपने समर सीज़न को स्टाइलिश बना सकती हैं.
10 March, 2026
आजकल फैशन की दुनिया में इंडो वेस्टर्न और एथनिक का ऐसा फ्यूजन चल रहा है कि हर लड़की अपने वॉर्डरोब में कुछ हटकर चाहती है. ऐसे में इंडो वेस्टर्न एक ऐसा ट्रेंड बनकर आया है जिसने ट्रेडिशनल कढ़ाई और मॉर्डन कट्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश किया है. अगर आप ऑफिस मीटिंग, फैमिली फंक्शन या दोस्तों के साथ ब्रंच पर जा रही हैं और चाहती हैं कि सबकी नजरें सिर्फ आप पर ठहरें, तो ये 6 कुर्ता सेट के ऑप्शन आपके कॉन्फिडेंस को सातवें आसमान पर ले जाएंगे.

सिल्क अनारकली सेट
जब बात किसी खास मौके की हो, तो सिल्क का कोई मुकाबला नहीं है. डार्क कलर के सिल्क ब्लेंड अनारकली सेट आपको रॉयल लुक देते हैं. बारीक जरी का काम और दुपट्टे का फ्लो इसे और भी ग्रेसफुल बनाता है. इस तरह का कुर्ता सेट पहनकर आप न सिर्फ स्टाइलिश दिखेंगी, बल्कि कंफर्टेबल भी फील करेंगी.

स्ट्रेट कुर्ता पैंट
ऑफिस में प्रोफेशनल दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश बने रहना भी एक आर्ट है. पेस्टल शेड्स वाले कॉटन स्ट्रेट कुर्ता सेट्स इसी के लिए बने हैं. इनके डिजाइन और फ्लोरल प्रिंट्स आंखों को सुकून देते हैं. साथ में दी गई मैचिंग पैंट्स आपको दिनभर की भागदौड़ में पूरी आजादी देती हैं.
यह भी पढ़ेंःदूल्हे राजा भी नहीं हैं किसी से कम, Wedding Jewellery पर सिर्फ दुल्हनों का ही क्यों हो हक

कैजुअल शरारा सेट
अगर आप वही पुराने लेगिंग और प्लाजो पहनकर बोर हो गई हैं, तो शरारा सेट ट्राई करें. पार्टी वियर छोड़कर आप कैजुअल शरारा सेट खरीदें, इन्हें आप ना सिर्फ पार्टी में बल्कि ऑफिस के लिए भी यूज कर सकती हैं.

चंदेरी कुर्ता सेट
क्लासी और एलीगेंट लुक के लिए चंदेरी फैब्रिक हमेशा से सही रहा है. अगर आप किसी शाम की दावत या फॉर्मल इवेंट में जा रही हैं, तो ऑफ-व्हाइट या पीच कलर का चंदेरी कुर्ता सेट आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देगा.

अंगरखा स्टाइल
अंगरखा स्टाइल हमेशा से ही फैशन में इन रहता है. कॉटन फैब्रिक या फिर सिल्क में अंगरखा सेट्स काफी अच्छे लगते हैं. डोरी और टैसल्स वाले ये कुर्ता सेट डीली वियर के लिए भी परफेक्ट रहते हैं. इन्हें आप कोल्हापुरी चप्पलों के साथ पहनकर एक शानदार बोहो लुक पा सकती हैं.

ए-लाइन कुर्ता सेट
अगर आप सिंपल लुक ढूंढती हैं, तो ए-लाइन कुर्ता और चौड़े घेरे वाला पलाजो सेट आपके लिए बेस्ट है. इन सेट्स में वाइब्रेंट कलर्स काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये कुर्ता सेट उन दिनों के लिए बेहतरीन है जब आप बिना ज्यादा मेहनत किए सबसे अच्छी दिखना चाहती हैं.
यह भी पढ़ेंः Ram Navami पर लगना है ‘राम-प्यारी’, तो इन 6 एथनिक लुक्स के साथ महफ़िल लूटने की करें तैयारी
