Embroided Suit for Eid: खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी, बारीक डिजाइन और रिच फैब्रिक वाले सूट आपको एक ग्रेसफुल लुक देते हैं. यहां आपके लिए कुछ बहुत ही खूबसूरत ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी वाले सूट डिजाइन दिए गए हैं.
7 March, 2026
ईद का त्योहार खुशियां, मेलजोल और खास तैयारियां लेकर आता है. इस दिन हर कोई चाहता है कि उनका लुक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों हो. ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी वाले सूट ईद के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी, बारीक डिजाइन और रिच फैब्रिक वाले ये सूट न सिर्फ आपको एक ग्रेसफुल लुक देते हैं बल्कि त्योहार का वाइब्स भी बढ़ाते हैं. हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले सूट इन दिनों बहुत चलन में हैं, जो त्योहार जैसा और शाही लुक देते हैं. अगर आप इस ईद कुछ यूनिक और अलग ढूंढ रहे हैं, तो ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी वाले सूट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं.
शरारा सूट

यह शरारा सूट फुल ट्रेडिशनल लुक दे रहा है. गहरा मरून कलर ग्रेसफुल और क्लासी लुक दे रहा है. इसका डिजाइन और एम्ब्रॉयडरी आपको महारानी वाला लुक देंगे. इस ईद पर आप यह पहनेंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करने वाला है. इसके साथ जूती और हेवी झुमके ट्राई करें.
पैंट के साथ सूट

अगर सिंपल सूट पैंट पहनना पसंद करती हैं, तो भी रॉयल लुक पा सकती हैं. मार्केट में इस तरह के कम एम्ब्रॉयडरी वाले सूट भी मिलते हैं. इसके साथ पैंट और दुपट्टा आपके लिए परफेक्ट रहेगा. इस सूट के साथ हील्स पहनने से आपको परफेक्ट लुक मिलेगा.
प्लाजो सूट

फ्लेयर्ड लॉन्ग प्लाजो भी बहुत सुंदर लुक क्रिएट करते हैं. लॉन्ग एम्ब्रॉयडड सूट के साथ फ्लेयर्ड लुक में आप खुद को हिरोइन जैसा महसूस करेंगी. इस ईद पर आपको यह जरूर ट्राई करना चाहिए. इस सूट के साथ भी हिल्स पहनना बेस्ट रहेगा. बालों को कर्ल करें और हेवी ईयररिंग के साथ अपना लुक कम्पलीट करें.
शिमरी सिल्क सूट

इस तरह के शिमरी सिल्क सूट आजकल बहुत ट्रे्ंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इसकी फोटोज छाई हुई हैं. अगर आफ ट्रेंड फॉलो करने वाले में से हैं तो यह सूट आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. इसके साथ कॉन्ट्रास्ट कलर का दुपट्टा पहनें और हील्स के साथ ईद पर अपना जलवा बिखेरें.
फ्लेयर्ड स्लीव सूट

फ्लेयर्ड स्लीव सूट पाकिस्तान में खूब पहने जाते हैं और यह बहुत यूनीक भी लगते हैं. इस डिजाइन सूट पहनने से आप सभी से हटके दिखेंगी. इस सूट के साथ पोनीटेल हेयरस्टाइल बहुत एलीगेंट लुक देगा. हील्स और मिनिमल मेकअप के साथ आप इस ईद पर रॉयल लुक पा सकती हैं.
यह भी पढ़ें- दूल्हे राजा भी नहीं हैं किसी से कम, Wedding Jewellery पर सिर्फ दुल्हनों का ही क्यों हो हक
