Home राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

by Farha Siddiqui 12 January 2024, 12:09 PM IST (Updated 31 July 2025, 2:48 PM IST)
12 January 2024, 12:09 PM IST (Updated 31 July 2025, 2:48 PM IST)
स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

12 January 2024

समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की आज 161 वीं जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस मौके पर कहा, कि उनकी शिक्षाएं और विचार धारा आज के युवाओं का मार्गदर्शन कर रही है, और आगे भी करते रहेगी। उन्होंने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट की, जिसमें लिखा, स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक नेता और सुधारक थे। उन्होंने लोगों को अपनी संस्कृति से मिलाने के लिए देश भर में यात्रा की।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने कहा है कि भारतीय संस्कृति को स्थापित करने का काम उन्होंने किया है। लोगों को धर्म और संस्कृति का असली मतलब उन्होंने बताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, स्वामी विवेकानन्द के विचार और संदेश हमेशा युवाओं को प्रेरित करते हैं। उनके जीवन से सबको सिख लेने की जरूरत है। आज का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सीएम शिंदे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी आज उन्हें याद किया। उन्होनें कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर साल आयोजित होने वाले उत्सव में हिस्सा  लेने के लिए, देश के हजारों युवा नासिक में इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई मंत्री, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर हर साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाता है।

स्वामी विवेकानन्द की कुछ खास बातें

स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। स्वामी विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वो 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में हिंदू धर्म के पुनर्जागरण में एक प्रमुख व्यक्ति थे। उन्होंने धर्म और संस्कृति को समझने के लिए पूरे देश में भम्रण किया, और ज्ञान प्राप्त होने के बाद उन्होनें लोगों को बताया, की भारतीय संस्कृति क्या है। उनके विचार आज भी बच्चों को पढ़ाए और सिखाए जाते है।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?