Home पर्यावरणमौसम राजधानी में और गिरा पारा, सर्दी ने ढाया सितम, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस

राजधानी में और गिरा पारा, सर्दी ने ढाया सितम, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस

by Farha Siddiqui
0 comment
राजधानी में और गिरा पारा, सर्दी ने ढाया सितम, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस

12 January 2024

आज राजधानी दिल्ली में सबसे काम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है। उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली में ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

न्यूनतम तापमान में सकती है और गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 5 सालों में ये सबसे कम न्यूनतम तापमान है। शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन भी रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। तापमान में अभी और भी ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार की रात सबसे सर्द रात रही। इसका न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

23 ट्रेनें चल रही हैं लेट

घने कोहरे की वजह से देश के अलग अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली करीब 23 ट्रेनें लेट चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक घने कोहरे ने ट्रेनों के शेड्यूल पर असर डाला है। इस ठंड का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दोपहर तक आसमान साफ हो सकता है, लेकिन रात में फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?