Home Top News दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा एयर इंडिया का विमान, केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा एयर इंडिया का विमान, केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

by Sanjay Kumar Srivastava 20 October 2026, 3:05 PM IST (Updated 20 October 2026, 3:06 PM IST)
20 October 2026, 3:05 PM IST (Updated 20 October 2026, 3:06 PM IST)
एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से पक्षी टकराया, सभी 148 यात्री सुरक्षित हैं

Air India: विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रहा एयर इंडिया का विमान मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाच-बाल बच गया. बताया जाता है कि उड़ान के दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया. विमान में सवार सभी 148 यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. पक्षी से टकराने के बाद विमान को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया. बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट से मंगलवार को एक पक्षी टकरा गया, लेकिन विमान केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया. विमान में सवार सभी 148 यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं.

इंजीनियरों ने शुरू की विमान की जांच

विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट IX2065 ने अपनी यात्रा पूरी की और लैंडिंग के बाद उसे पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया. इसके बाद सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत ग्राउंड इंजीनियरों और तकनीकी टीमों ने विमान की जांच शुरू की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके ढांचे या इंजन को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है. इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मेडिकल टीमों के साथ हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे. एक अन्य घटना में, 14 अक्टूबर को फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 को लेकर हाईजैक (अपहरण) की आशंका जताई गई थी.

पहले भी एयर इंडिया फ्लाइट के हाईजैक की जताई गई थी आशंका

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी तरह से जांच (सैनिटाइजेशन) की और सब कुछ सुरक्षित पाए जाने के बाद बुधवार दोपहर को विमान जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया. एयरोड्रोम कमिटी ने स्थिति का जायजा लिया और यह निष्कर्ष निकाला कि खतरा टल गया है, जिसके बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई. यह अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट जयपुर हवाई अड्डे पर सुबह लगभग 09:35 बजे इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतरी थी. विमान ने ‘स्क्वॉक 7500’ (Squawk 7500) कोड भेजा था, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित ट्रांसपोंडर डिस्ट्रेस कोड है. इसका मतलब होता है कि विमान में कोई गैर कानूनी दखल हुआ है या इसके हाईजैक होने का संदेह है.

11 अक्टूबर को भी इंडिगो की एक फ्लाइट में हुई थी घटना

इसी तरह 11 अक्टूबर को भी दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा था. ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि फ्लाइट के केबिन में एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई थी. आधिकारिक रिपोर्टों और एयरलाइन के बयानों के अनुसार, उड़ान के दौरान इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने लगा, जिससे फ्लाइट में मौजूद लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर तुरंत अलर्ट मच गया. फ्लाइट क्रू ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाए, जबकि पायलटों ने विमानन सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए फ्लाइट को सुरक्षित रूप से हैदराबाद की ओर मोड़ दिया. इंडिगो ने इस अप्रत्याशित घटना के लिए खेद जताया और जोर देकर कहा कि सुरक्षा एयरलाइन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

बड़ा विमान हादसा: मंजिल के बेहद करीब पहुंचते ही क्रैश हुआ जहाज, सभी 8 सैन्य कर्मियों की मौत

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?