Home Latest News & Updates धरना स्थल से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय मची अफरा-तफरी! जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

धरना स्थल से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय मची अफरा-तफरी! जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

by Amit Dubey 18 July 2026, 9:02 AM IST (Updated 18 July 2026, 9:16 AM IST)
18 July 2026, 9:02 AM IST (Updated 18 July 2026, 9:16 AM IST)
CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर पर बीते 20 दिनों से शिक्षाविद् और जानेमाने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक अनशन पर थे. वे केवल नमक-पानी लेकर भूख हड़ताल पर थे. इस बीच आज उनके अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस भारी सुरक्षा के साथ उन्हें अस्पताल लेकर गई है. बताया गया कि वांगचुक की तबीयत आय दिन बिगड़ती जा रही थी और 9 किलो से अधिक उनका वजन कम हो गया था.

जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर जारी धरना-प्रदर्शन को भी खत्म करने की पुलिस ने अपील की है. वांगचुक को इस प्रदर्शन से हटाकर अस्पताल ले जाने के दौरान अफरा-तफरी भी मची थी. उसके बाद जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा पहले से और अधिक बढ़ा दी गई है.

जंतर-मंतर और आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई- दिल्ली पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार को जंतर-मंतर और उसके आस-पास, साथ ही नई दिल्ली जिले के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई. यह कदम तब उठाया गया जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक—जिनकी तबीयत 20 दिन की भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ गई थी—को अस्पताल ले जाते समय थोड़ी अफरा-तफरी मच गई.

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है. प्रदर्शनकारियों और आने वालों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) सचिन शर्मा ने पीटीआई को बताया कि वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील

आज 18 जुलाई को सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल लेकर जा चुकी है. वहीं, इस दौरान जंतर मंतर पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. बताया जा रहा है कि धरना स्थल से कई प्रदर्शनकारियों को भी हटाया गया है और अन्य को हटाने की कोशिश की जा रही है. जब पुलिस सोनम को जंतर मंतर से अपने साथ लेकर जा रही थी, तो वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों में तेज हलचल देखी गई.

वहीं, दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, “माननीय हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, श्री सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माननीय हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मची; हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया.”

दिल्ली पुलिस ने आगे कहा, “हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें.”

28 जून से अनशन पर थे वांगचुक

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना-प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रोटेस्ट के करीब एक महीने होने वाले थे. वहीं, देश के जाने माने शिक्षाविद् और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने भी CJP के इस प्रदर्शन का अपना समर्थन दिया था. वे जंतर मंतर के पास धरना-प्रदर्शन वाली जगह पर सीजेपी के इस प्रोटेस्ट में बीते 28 जून से शामिल हुए थे.

वे तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे. उनके भूख हड़ताल के आज शनिवार को 21 दिन हो होने वाले थे. अनशन की वजह से वांगचुक की हालत लगातार खराब होती जा रही थी, लेकिन उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को खत्म करने के बजाय लोगों से आगामी 20 जुलाई को संसद भवन तक मार्च में शामिल होने का आह्वान किया था.

सुबह-सुबह सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा ले गई दिल्ली पुलिस! अस्पताल में कराया भर्ती

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?