Sonam Wangchuk: जंतर मंतर पर बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद् और पर्यावरविद् सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है. आज शनिवार सुबह-सुबह उन्हें कड़ी और भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस अस्पताल लेकर गई है. मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सोनम की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. उनका वजन 9 किलो से अधिक कम हो चुका था. उनकी बिगड़ती तबीयत के बीच दिल्ली पुलिस भारी सुरक्षा के साथ उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर गई है.
VIDEO | Chaos at Jantar Mantar, where activist Sonam Wangchuk is on indefinite hunger strike since last 20 days, amid heavy police deployment.#JantarMantar #SonamWangchuk
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ZcNLoHHd2W
वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया- दिल्ली पुलिस
आज 18 जुलाई को सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल लेकर जा चुकी है. वहीं, इस दौरान जंतर मंतर पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. बताया जा रहा है कि धरना स्थल से कई प्रदर्शनकारियों को भी हटाया गया है और अन्य को हटाने की कोशिश की जा रही है. जब पुलिस सोनम को जंतर मंतर से अपने साथ लेकर जा रही थी, तो वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों में तेज हलचल देखी गई.
वहीं, दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, “माननीय हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, श्री सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माननीय हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मची; हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया.”
दिल्ली पुलिस ने आगे कहा, “हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें.” मिली जानकारी के अनुसार, वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of Sh. Sonam Wangchuk, he has been shifted to the hospital for essential medical care.
— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 18, 2026
While complying with the orders of Hon’ble High Court the protestors tried to create…
28 जून से अनशन पर थे सोनम
बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना-प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रोटेस्ट के करीब एक महीने होने वाले थे. वहीं, देश के जाने माने शिक्षाविद् और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने भी CJP के इस प्रदर्शन का अपना समर्थन दिया था. वे जंतर मंतर के पास धरना-प्रदर्शन वाली जगह पर सीजेपी के इस प्रोटेस्ट में बीते 28 जून से शामिल हुए थे.

वे तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे. उनके भूख हड़ताल के आज शनिवार को 21 दिन होने वाले थे. अनशन की वजह से वांगचुक की हालत लगातार खराब होती जा रही थी, लेकिन उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को खत्म करने के बजाय लोगों से आगामी 20 जुलाई को संसद भवन तक मार्च में शामिल होने का आह्वान किया था.
जब इंदिरा गांधी ने खुद तुड़वाया था सोनम वांगचुक के पिता का अनशन, जानें देश में कब-कब हुई भूख हड़ताल
News Source: PTI
