Home राजनीति AIMIM ने MVA को साथ आने का दिया ऑफर, कहा – अगर BJP को हराना है तो मिलाना होगा हाथ

AIMIM ने MVA को साथ आने का दिया ऑफर, कहा – अगर BJP को हराना है तो मिलाना होगा हाथ

by Rashmi Rani 20 August 2024, 12:27 PM IST (Updated 23 July 2025, 4:37 PM IST)
20 August 2024, 12:27 PM IST (Updated 23 July 2025, 4:37 PM IST)
AIMIM ने MVA को साथ आने का दिया ऑफर, कहा - अगर BJP को हराना है तो मिलाना होगा हाथ

Maharashtra Assembly Elections 2024: AIMIM ने MVA को साथ आना का न्यौता दिया है. AIMIM ने कहा कि अगर BJP को हराना है तो हमें साथ आना होगा.

20 August, 2024

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में सियासी उठापटक भी जारी है. इसी बीच AIMIM ने MVA को साथ आना का न्यौता दिया है. AIMIM ने कहा कि अगर BJP को हराना है तो हमें साथ आना होगा. पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह कहा था और हम MVA को फिर से हाथ मिलाने का प्रस्ताव दे रहे हैं, क्योंकि हम BJP को हराना चाहते हैं. लेकिन यह उन पर निर्भर है कि हमें इसमें शामिल करना है या नहीं.

MVA को भी होगा फायदा

उन्होंने कहा अगर MVA हमें भी अपने साथ ले लेती है, तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा और अगर वो साथ नहीं आते हैं तो हम अकेले आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. अगर उन्हें लगता है कि हमारे पास कुछ ताकत है और वोट बैंक है, तो वो हमसे जरूर पूछेंगे. इम्तियाज जलील ने कहा कि BJP ने देश को नुकसान पहुंचाया है, इसलिए हम उन्हें किसी भी तरह से सरकार से दूर रखना चाहते हैं. हालांकि, इम्तियाज जलील ने प्रकाश अम्बेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के साथ गठबंधन करने से इन्कार कर दिया.

महायुति सरकार पर साधा निशाना

वहीं, महायुति सरकार की ‘लड़की बहिन’ योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने सालों के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एहसास हुआ कि राज्य में उनकी इतनी सारी बहनें हैं. अब महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के बाद सत्ता में बैठे लोग खुलेआम लोगों से वोट देने के लिए कह रहे हैं. यह योजना दर्शाती है कि बहनों के लिए कोई प्यार नहीं है, यह सिर्फ एक सौदा है.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?