Home Latest News & Updates BJP का महामंथन: ओरछा में दिग्गजों का जमावड़ा, ‘विकसित भारत 2047’ और 2028 चुनाव का खाका होगा तैयार

BJP का महामंथन: ओरछा में दिग्गजों का जमावड़ा, ‘विकसित भारत 2047’ और 2028 चुनाव का खाका होगा तैयार

by Nitin Thakur 30 August 2026, 2:22 PM IST
30 August 2026, 2:22 PM IST
बीजेपी का महामंथन: ओरछा में दिग्गजों का जमावड़ा, 'विकसित भारत 2047' और 2028 चुनाव का खाका होगा तैयार

BJP Mahakumbh: राजा राम की नगरी ओरछा के राजमहल राज विलास होटल में मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा लग चुका है. दो दिनों तक चलने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी संगठन को धार देने, बूथ सशक्तिकरण और समरसता के साथ-साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर रोडमैप तैयार करेगी.

संगठन के इस दो दिवसीय महामंथन में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत केंद्र व राज्य सरकार के तमाम बड़े दिग्गज मंच साझा कर रहे हैं.

रविवार को बैठक का पहला दिन

  • ध्वजारोहण, प्रदर्शनी का उद्घाटन और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण.
  • उद्घाटन सत्र के बाद राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा, समरसता का संकल्प और विकसित भारत 2047 पर गहन विचार-विमर्श.
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी नेता ओरछा के प्रसिद्ध श्री रामराजा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे.

31 अगस्त का एजेंडा: ‘सेवा संकल्प’ से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार

दूसरे दिन यानी 31 अगस्त को सुबह सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन होगा. दोपहर 1.00 बजे तक चलने वाले समापन सत्र में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाया जाए. ओरछा की इस पवित्र धरा से बनने वाली यह संगठनात्मक रणनीति मध्यप्रदेश भाजपा के आगामी राजनीतिक सफर और विकसित भारत के संकल्प को कितनी मजबूती देती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

युवाओं से दूरी मिटाने की कवायद

मध्य प्रदेश बीजेपी ने रविवार को ओरछा में अपनी दो दिन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू की. इस बैठक में 2028 के विधानसभा चुनावों की रणनीति और युवा पीढ़ी, खासकर ‘जेन-ज़ी’ (Gen-Z) तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा. हाल के महीनों में दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए बीजेपी ‘जेन-ज़ी’ के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

बूथ स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत

सत्ताधारी पार्टी युवाओं के साथ बातचीत शुरू करने, उनकी प्राथमिकताओं को समझने और उनसे जुड़े मुद्दों को हल करने की रणनीति बनाने की योजना बना रही है. बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, संगठन के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, आने वाले अभियानों और राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी. बीजेपी के एक बयान के मुताबिक, कार्यकारिणी समिति संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने के उपायों की विस्तार से समीक्षा करेगी और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करेगी.

चित्रकूट में मंदाकिनी का खौफनाक मंजर, पीड़ितों का दर्द बांटने खुद ग्राउंड पर उतरे CM डॉ. मोहन यादव

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?