Home राजनीति पीएम के केरल दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना

पीएम के केरल दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना

केरल दौरे से बीजेपी को चुनाव में नहीं होगा कोई फायदा-कांग्रेस

by Farha Siddiqui 17 January 2024, 5:13 PM IST (Updated 27 September 2025, 12:35 PM IST)
17 January 2024, 5:13 PM IST (Updated 27 September 2025, 12:35 PM IST)
congress target on pm

17 January 2024

पीएम मोदी के केरल दौरे पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी के केरल दौरे से बीजेपी को लोकसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी केरल में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी सतीशन ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी बाटने का काम करती है। केरल के लोग धर्मनिरपेक्ष हैं और यहां की जनता किसी भी कीमत पर नफरत को स्वीकार नहीं करेंगी। सतीशन ने कहा, समाज में विभाजन पैदा करने वालों को कांग्रेस पार्टी कभी कामयाब नहीं होंने देंगी। बीजेपी चाहे कुछ भी कर लें वो केरल में नहीं जीत सकती.

इतना ही नहीं बीजेपी पर हमला करते हुए सतीशन ने कहा कि, केरल में जो लोगों के घर केक लेकर जाते हैं, उन्होंने ही राज्यों में चर्च जलाए, और पादरियों और पुजारियों को जेल भेजा, केरल की जनता जानती है ऐसे लोगों के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लोगो को बहुत उम्मीदे हैं। कांग्रेस की यात्रा नफरत के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?