Home राजनीति Electoral Bond: SBI से मिले नए आंकड़े-सूचनाओं को निर्वाचन आयोग ने अपलोड किया, यहां देखें हर डिटेल्स

Electoral Bond: SBI से मिले नए आंकड़े-सूचनाओं को निर्वाचन आयोग ने अपलोड किया, यहां देखें हर डिटेल्स

by JP Yadav 22 March 2024, 11:00 AM IST (Updated 20 September 2025, 4:38 PM IST)
22 March 2024, 11:00 AM IST (Updated 20 September 2025, 4:38 PM IST)
Electoral Bond State Bank of India data updates election commission website upload

Electoral Bond Data Upload : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दिए गए चुनावी बॉन्ड के डेटा को भारतीय चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इसे कोई भी देख सकता है. सुरक्षा कारणों से कुछ जानकारी छिपाई गई है.

22 March, 2024

Electoral Bond Data Upload : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की सख्ती के बाद भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने चुनावी बॉन्ड से जुड़ा सारा डाटा उपलब्ध करा दिया है, जिसके बाद कोई भी शख्स चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इससे संबंधित डाटा देख सकता है. वहीं, सुरक्षा कारणों से कुछ जानकारी छिपाई गई हैं. इस मामले में SBI ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया था. इसमें SBI की तरफ से कहा गया कि उन्होंने अपनी तरफ से सारी जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी है, जैसे उन्होंने मांगी थी.

Electoral Bond Data Upload शेयर किए गए आंकड़ों से अधिक विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, SBI की तरफ से इस बार पुराने आंकड़ों से अधिक विवरण शेयर किए गए हैं. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से मिले नए आंकड़ों-सूचनाओं में चुनावी बॉन्ड के खरीदार का नाम, भुनाने वाली पार्टी का नाम और बॉन्ड के सीरियल नंबर जैसी डिटेल भी शामिल हैं. डेटा सार्वजनिक कर आयोग ने बताया कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर बॉन्ड से जुड़ी पूरी डिटेल पढ़ी सकती है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?