Delhi News: दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 212 बस स्टैंड के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. टिकरी बॉर्डर की ओर जा रही एक डीटीसी बस ने ई-रिक्शा, दो मोटरसाइकिलों और एक स्कूटर को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शुरुआती जानकारी से पता चला है कि घटना होने के बाद बस चला रही महिला मौके से फरार हो गई. उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस आगे की जांच कर रही है.
इस साल चार धाम यात्रा के दौरान हुईं 4 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं, मौत के आंकड़े पर केंद्र ने क्या कहा?
जानें क्या बोला चश्मदीद?
घटना के वक्त मौजूद वहां पर एक व्यक्ति ने बताया कि बस एक महिला चला रही थी. जब एक्सीडेंट हुआ तो एक स्कूटी बस के नीचे फंसी हुई थी और हादसे के बाद दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए. दूसरी ओर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी.
जो भी रास्ते में आया टक्कर मारती चली गई
एक अन्य चश्मदीद दीपक नाम के शख्स ने बताया, मैं यहां से अपने काम पर जा रहा था. यहां एक महिला बस चला रही थी, जो बहुत जल्दी में थी. अचानक, जैसे ही उसने एक्सीलरेटर दबाया, उसने सबसे पहले मुझे टक्कर मारी. मैं पीछे की तरफ गिर गया और वह बस को सीधा चलाती रही, लगातार लोगों को टक्कर मारती गई. जो भी उसके रास्ते में आया, उसने सबको टक्कर मार दी.
आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना मामले में पुलिस खोला राज, बाइक सवार दोनों व्यक्तियों के लिए कही ये बात
