Home Latest News & Updates अहमदाबाद में बड़ा हादसा: धमाकों से दहली ‘टैलेंट’ पटाखा फैक्ट्री, 8 की मौत, 15 लोग गंभीर झुलसे

अहमदाबाद में बड़ा हादसा: धमाकों से दहली ‘टैलेंट’ पटाखा फैक्ट्री, 8 की मौत, 15 लोग गंभीर झुलसे

by Sanjay Kumar Srivastava 18 July 2026, 5:53 PM IST (Updated 18 July 2026, 6:13 PM IST)
18 July 2026, 5:53 PM IST (Updated 18 July 2026, 6:13 PM IST)
अहमदाबाद में बड़ा हादसा: धमाकों से दहली 'टैलेंट' पटाखा फैक्ट्री, 8 की मौत, 15 लोग गंभीर झुलसे

Ahmedabad Fire: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं. जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के मेहमादपुरा में टैलेंट नाम की पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. इसके बाद अंदर रखे विस्फोटक पदार्थों के कारण कई धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. हादसा रमोल-गात्राड रोड पर स्थित फैक्ट्री में हुआ. सूचना मिलने पर आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए पांच से ज़्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घटना में झुलसे लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लाइसेंस रद्द, फिर भी चल रही थी फैक्ट्री

संयुक्त पुलिस कमिश्नर जयपाल सिंह ने बताया कि पटाखे की फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था, फिर भी इसे गैर-कानूनी तरीके से चलाया जा रहा था. फैक्ट्री में आग लगने के बाद बचाव कार्य के लिए सबसे पहले RAF के जवान पहुंचे. चीफ़ फ़ायर ऑफ़िसर अमित डोगरे ने बताया कि सूचना मिलते ही फ़ायरफ़ाइटर तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. आग पूरी तरह बुझा दी गई है और घटना में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के कारणों और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा. प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, फायर ब्रिगेड आग को पूरी तरह काबू में लाने और फैक्ट्री परिसर में फंसे किसी भी व्यक्ति की तलाश करने का काम कर रही है.

मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है और इस मुश्किल घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

कई अफसर मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए चीफ फायर ऑफिसर, एडिशनल चीफ फायर ऑफिसर, डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर, डिविजनल फायर ऑफिसर और स्टेशन फायर ऑफिसर मौके पर पहुंच गए हैं. ये अधिकारी राहत व बचाव कार्यों की देखरेख कर रहे हैं. राहत कार्य के लिए फायर डिपार्टमेंट ने घटनास्थल पर एक मिनी फायर टेंडर, दो पानी के टैंकर (हर एक की क्षमता 20,000 लीटर), दो रैपिड इंटरवेंशन व्हीकल (RIV) और एक एम्बुलेंस भेजी है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज चल रहा है.

‘क्या तुम मुस्लिम हो…’, US में भारतीय नागरिक पर धर्म पूछकर हमला, 15 बार चाकू से गोदा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?