Home मनोरंजन रणवीर सिंह की Dhurandhar ने Netflix पर रचा इतिहास, बनी दुनिया की नंबर 1 नॉन इंग्लिश फिल्म

रणवीर सिंह की Dhurandhar ने Netflix पर रचा इतिहास, बनी दुनिया की नंबर 1 नॉन इंग्लिश फिल्म

by Preeti Pal 18 July 2026, 5:38 PM IST
18 July 2026, 5:38 PM IST
रणवीर सिंह की Dhurandhar ने Netflix पर रचा इतिहास, सबको पीछे छोड़कर बनी दुनिया की नंबर 1 नॉन इंग्लिश फिल्म

Dhurandhar: रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार अंदाज से दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. एक्शन, रोमांच और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का लगाने वाली उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने नेटफ्लिक्स पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल, नेटफ्लिक्स की ताजा एंगेजमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 के बीच ‘धुरंधर’ 3.7 करोड़ यानी 37 मिलियन व्यूज के साथ प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन इंग्लिश फिल्म बन गई है.

जीत लिए करोड़ों दिल

इस शानदार उपलब्धि के साथ आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है. इससे पहले भी ओरमैक्स मीडिया की मिड ईयर स्ट्रीमिंग रिपोर्ट में ‘धुरंधर’ साल 2026 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली OTT फिल्म का खिताब अपने नाम कर चुकी थी. अब नेटफ्लिक्स की ग्लोबल रिपोर्ट ने इसकी लोकप्रियता पर एक और बड़ी मुहर लगा दी है.

दमदार कहानी

‘धुरंधर’ की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क के बीच घुसकर खतरनाक मिशन को अंजाम देता है. दमदार एक्शन, रोमांचक ट्विस्ट और देशभक्ति से भरपूर कहानी ने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखा. रणवीर सिंह के साथ फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. यही वजह है कि ‘धुरंधर’ को भारत की सबसे चर्चित एक्शन थ्रिलर फिल्मों में गिना जा रहा है.

ये फिल्म भी लिस्ट में

वहीं, नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्मों की बात करें तो ‘एक्यूज्ड’ ने सबसे ज्यादा दर्शकों का प्यार हासिल किया है. कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर इस फिल्म को 1.9 करोड़ यानी 19 मिलियन व्यूज मिले हैं. अनुभूति कश्यप के निर्देशन और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म मीटू आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है.

Dhamaal 4 पड़ने लगी फीकी! 100 करोड़ के दरवाजे पर पहुंचकर कम हुई रफ्तार, पर अजय का जलवा बरकरार

कोरियन सीरीज

दूसरे नंबर पर ‘मेड इन कोरिया’ रही, जिसने 1.8 करोड़ यानी 18 मिलियन व्यूज दर्ज किए. प्रियंका मोहन की ये फिल्म तमिलनाडु के एक छोटे शहर से दक्षिण कोरिया के सियोल तक एक लड़की के सपनों और संघर्ष की भावुक कहानी दिखाती है. वहीं, तीसरे नंबर पर इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी’ रही, जिसे 1.6 करोड़ यानी 16 मिलियन व्यूज मिले. नीरज पांडे की इस सीरीज में भारतीय कस्टम अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के बीच टक्कर दिखाई गई है.

वैश्विक रैंकिंग

अगर Netflix की वैश्विक रैंकिंग की बात करें तो इंटरनेशनल फिल्मों में ‘वॉर मशीन’ ने 14.7 करोड़ यानी 147 मिलियन व्यूज के साथ पहला स्थान हासिल किया. इसके बाद ‘द RIP’, ‘स्वैप्ड’, ‘केपॉप डीमन हंटर्स’ और ‘एपेक्स’ जैसी फिल्मों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, वेब सीरीज की दुनिया में ‘His and Hers’ 104 मिलियन व्यूज के साथ सबसे आगे रही. इसके अलावा ‘ब्रिजर्टन सीज़न4’ और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ जैसी लोकप्रिय सीरीज भी टॉप लिस्ट में शामिल रहीं.

गजब रहा पिछला महीना

नेटफ्लिक्स के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 के बीच दर्शकों ने प्लेटफॉर्म पर 97 अरब घंटे से ज्यादा कंटेंट देखा. ये 6 महीने की अवधि में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इस रिपोर्ट में सिर्फ देखे गए घंटों को ही नहीं, बल्कि किसी फिल्म या सीरीज को कितने लोगों ने देखा, यानी उसके कुल व्यूज को भी सफलता का बड़ा पैमाना माना गया है. ऐसे में ‘धुरंधर’ का ये रिकॉर्ड साफ बताता है कि रणवीर सिंह का स्टारडम अब सिर्फ भारत तक नहीं रहा, बल्कि उनकी लोकप्रियता दुनिया भर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है.

Priyanka Chopra की 9 फिल्में, जो साबित करती हैं कि बॉलीवुड में उनके जैसा दूसरा कोई नहीं, OTT पर देखें ये मास्टरपीस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?