Home राज्य पीएम ने गुना हादसे पर शोक जताया

पीएम ने गुना हादसे पर शोक जताया

सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 13

by Live Times 28 December 2023, 2:20 PM IST (Updated 27 September 2025, 11:08 AM IST)
28 December 2023, 2:20 PM IST (Updated 27 September 2025, 11:08 AM IST)
GUNA-ACCIDENT-PMO

28 दिसंबर 2023

मध्य प्रदेश के गुना में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे और उसमें हुई मौत पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के हवाले से पीएम मोदी की ओर से कहा गया कि मध्य प्रदेश के गुना में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना जिले में डंपर से टक्कर के बाद एक प्राइवेट बस में आग लग गई। जिसमें मरने वालों की संख्या गुरूवार को बढ़कर 13 हो गई है। दरअसल बुधवार रात करीब 9 बजे गुना-आरोन रोड पर डंपर से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?