Indore Fire tragedy: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में सुबह आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है.शुरुआती जांच में पता चला है कि इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने समय ब्लास्ट हुआ और पूरे घर में आग फैल गई.
18 March, 2026
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार सुबह एक घर में आग लग गई, जिसमें सात लोगों की जलकर मौत हो गई. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस कुंदन मंडलोई ने बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में बने घर में सुबह 3.30 से 4.30 बजे के बीच आग लगी. उन्होंने कहा, “घर से सात लोगों की लाशें बरामद कर ली गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है. आग पर काबू पा लिया गया है.” शुरुआती जांच में पता चला है कि इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने समय ब्लास्ट हुआ और पूरे घर में आग फैल गई. इस हादसे में घर के सात लोगों की जलकर मौत हो गई.
STORY | Seven killed in fire at house in Indore
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2026
Seven persons were killed after a fire broke out at a house in Madhya Pradesh's Indore city early on Wednesday, police said. The blaze erupted at the house located in Brajeshwari Annex Colony between 3.30 am and 4.30 am, Assistant… pic.twitter.com/V6l0VHL7Ij
घर में रखे थे कैमिकल
यह घटना इंदौर के तिलक थाना इलाके में छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में हुई. हादसे में घर के मालिक मनोज पुगलिया समेत सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस कमिश्नर देर रात से ही मौके पर मौजूद हैं. कलेक्टर समेत सीनियर अधिकारी हालात को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा, “शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और उसके चार्जिंग पॉइंट में धमाका हुआ. फिर आग गाड़ी से घर में फैल गई. घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ फट गए. घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का बिज़नेस करते थे. घर में कुछ आग पकड़ने वाले केमिकल भी रखे थे.”
इलेक्ट्रिक लॉक नहीं खुल सके
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब तक टीम पहुंची, आग तेजी से फैल चुकी थी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी, और वहां हुए धमाके से लगी आग घर तक फैल गई थी. घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे. हो सकता है कि बिजली जाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुले हों. हो सकता है कि बेडरूम में भी ऐसे ही लॉक लगे हों, जिनसे घर बंद हो गया हो.
पुलिस के सामने हुए कई धमाके
पुलिस ने बताया कि घर के अंदर बड़ी संख्या में गैस टैंक रखे हुए थे, उनमे से कई फट गए. सुबह 4:00 से 4:30 बजे के बीच पुलिस टीम के सामने दो-तीन धमाके हुए. हालात काफी डरावने थे. आस-पास के घरों की ऊपरी मंजिलों से घर में घुसने की कोशिश की गई. धुआं उठता रहा, लेकिन फायर टीम ने लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की. ऐसा लगता है कि बाकी लोग कमरे या घर के दूसरे हिस्सों में फंस गए थे. रेस्क्यू टीम को दरारों को तोड़कर उन तक पहुंचने में बहुत मेहनत करनी पड़ी.
News Source: PTI
यह भी पढ़ें- सेहत से खिलवाड़ बंद: UP में अब अंडों पर भी ‘एक्सपायरी डेट’, 1 अप्रैल से नया नियम लागू
