Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ. बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे मजदूर मलबे में दब गए. छह मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई और के फंसे होने की आशंका है. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर SDRF और पुलिस मौजूद है. राहत और बचाव का काम जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी-तूफान आने के कारण पुल गिर गया. वहीं सीएम योगी ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया है.
ब्रिज का एक हिस्सा गिरा
कुरारा थाना इलाके में मोरकंदर परसानी से नैठी गांव तक बेतवा नदी पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. शुक्रवार सुबह 3 बजे अचानक मौसम खराब हो गया. तेज आंधी और बारिश के बीच ब्रिज की शटरिंग, स्लैब और बालकनी गिर गईं. बताया जा रहा है कि हादसे के समय कई मजदूर ब्रिज के उसी हिस्से पर सो रहे थे, जिससे वे संभल नहीं पाए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण ब्रिज गिर गया. घटना के तुरंत बाद, आस-पास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंचीं.
VIDEO | Hamirpur, Uttar Pradesh: At least six feared dead and several injured as a portion of an under-construction bridge over Betwa river collapsed during storm. Rescue operations underway. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/xH6h9dGjyt
मलबे में फंसे छह लोग
रेस्क्यू टीमें JCB और दूसरी मशीनों से मलबा हटाती रही हैं. SDM और CO समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई. अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. डर है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छह मजदूर अभी भी खंभे के नीचे फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं. सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव का काम चल रहा है. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए एक टेक्निकल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
हमीरपुर के अलावा यूपी में कई जगहों पर हादसे हुए हैं. ग्रेटर नोएडा में साइनबोर्ड और ईटें भरभराकर गिरने से दो लोग घायल हो गए. रामपुर में आंधी-तूफान के कारण बिजली के खंबे गिर गए. तेज हवाओं से हाई-टेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. बुलंदशहर में गाड़ियां पलटने और अन्य सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की जान चली गई. सीएम योगी ने खराब मौसम के कारण हुए हादसों को संज्ञान लिया है. सीएम ने पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद और मुआवजे का भी ऐलान किया है.
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की खुली पोल: कई वार्डों में घंटों बिजली गुल और पंखे बंद, गर्मी में तड़प रहे…
News Source: PTI
