Home Latest News & Updates बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बच्चे समेत 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बच्चे समेत 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

by Sanjay Kumar Srivastava 16 October 2026, 7:40 PM IST
16 October 2026, 7:40 PM IST
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बच्चे समेत 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Car Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-बदायूं राजमार्ग पर रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कासगंज से बेलोन की ओर धार्मिक यात्रा पर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. इस भीषण हादसे में एक छोटे बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक छोटा बच्चा शामिल हैं.

धार्मिक यात्रा पर जा रहा था परिवार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रतनपुर गांव के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. बुलंदशहर जिले के रतनपुर गांव के पास आठ लोगों को ले जा रही एक वैन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे पांच यात्रियों की मौत हो गई. डिबाई के एसडीएम रविकांत चौबे ने बताया कि हादसे के वक्त वैन अलीगढ़ से बेलोन की ओर जा रही थी. उन्होंने बताया कि सभी तीर्थयात्री कासगंज जिले के सिढ़पुरा के डेलई बुजुर्ग गांव के थे. कार से परिवार के लोग धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे.

रतनपुर गांव के पास हुआ हादसा

चौबे ने कहा कि दुर्घटना के बाद सभी घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया गया. बाकी तीन पीड़ितों को आगे के इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. आठ यात्रियों को ले जा रही एक कार अलीगढ़ से बेलोन की ओर जा रही थी, जब वह नरौरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रतनपुर गांव के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया.

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी

सभी कासगंज जिले के सिधपुरा के डेलई बुजुर्ग गांव के हैं. घटना के बाद डिबाई से पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. डिबाई के एसडीएम रविकांत चौबे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. घायलों को समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है.

बहराइच में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर बोरी में बंद किया शव; दंपति गिरफ्तार

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?