Home Latest News & Updates अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज, वोट बैंक के चलते श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने से डरती थीं पिछली सरकारेंः योगी

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज, वोट बैंक के चलते श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने से डरती थीं पिछली सरकारेंः योगी

by Rajeev Ojha 4 September 2026, 4:13 PM IST
4 September 2026, 4:13 PM IST
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या- काशी के भव्य विकास के बाद अब ब्रजभूमि को भी जन भावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा.

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या- काशी के भव्य विकास के बाद अब ब्रजभूमि को भी जन भावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा. डबल इंजन सरकार इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगी. ब्रजभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां ऐसा भव्य परिसर तैयार किया जाएगा, जैसा अयोध्या और काशी में हुआ है. पिछली सरकारें श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने से डरती थीं, क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता होती थी. यह सरकार कृष्ण कन्हैया, प्रभु श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है. लेकिन, जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी, क्या वे आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे?

समाज विरोधी मंसूबे पूरे नहीं होने देगी सरकार

मुख्यमंत्री शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करने के उपरांत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब के अनुयायी फिर से समाज में जहर घोलने का काम करने जा रहे हैं. उनकी आदत समाज में विष वमन करने की है, जिससे समाज व राष्ट्र विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ सकें, वे आपकी सुरक्षा में सेंध लगा सकें, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकें, बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सकें, अन्नदाता किसानों की खुशहाली पर डकैती डाल सकें और उद्यमी बनने की ओर अग्रसर कारीगरों व हस्तशिल्पियों को फिर से लाचार बना सकें. लेकिन डबल इंजन की सरकार इन मंसूबों पर पानी फेरेगी और इन्हें कभी पूरा नहीं होने देगी.

कल्पना से परे था अयोध्या का कायापलट

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्यावासियों को कल्पना भी नहीं थी कि कभी अयोध्या का इतना भव्य विकास होगा. वहां न सड़क थी, न बिजली और न ही पानी की समुचित व्यवस्था. गंदगी का अंबार लगा रहता था. अयोध्या रेलवे की सिंगल लाइन से जुड़ी थी. जो श्रद्धालु वहां जाता था, अव्यवस्था और अराजकता देखकर रोता हुआ लौटता था. आज प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालु अयोध्या धाम आते हैं. रामनवमी, कार्तिक माह, सावन का झूला मेला, दीपोत्सव आदि पर्वों पर यह संख्या बढ़कर पांच से 50 लाख तक पहुंच जाती है. कहीं कोई असुविधा नहीं होती. सामाजिक समता का अद्भुत उदाहरण भी देखने को मिलता है.

अपराजित रही हमारी आस्था

सीएम ने कहा कि 500 वर्ष पहले 1528 में विदेशी आक्रांता ने हमारी आस्था को समाप्त करने का प्रयास किया था. लेकिन, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्रति हमारी सनातन आस्था निरंतर बढ़ रही है. वहां उमड़ रहे जनसैलाब से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. जो आक्रांता खुद को अविजित मानते थे, आज उनका कहीं अता-पता नहीं. सब समाप्त हो गए. लेकिन, हमारी आस्था कभी पराजित नहीं हुई. अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दुनिया का विशालतम भव्य मंदिर बन गया.

ब्रज क्षेत्र में श्रद्धालुओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं

सीएम ने कहा कि मथुरा-वृंदावन समेत बरसाना, नंदगांव व गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिलेंगी. किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो, उनकी आस्था को ठेस न लगे, वह सहज भाव से आएं, दर्शन करें और आशीर्वाद लेकर जाएं. इसके लिए डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. ये पर्व व त्योहार केवल आस्था ही नहीं, हमारी आर्थिकी के आधार भी हैं. समाज का हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में व्यवस्था के साथ जुड़कर पीएम मोदी जी के विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है.

हम सिर्फ अपने कर्तव्यों का करें निर्वहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से एक ही बात कही कि अर्जुन, तुम निमित्त मात्र हो, तुम अपना कर्तव्य करो. तुम अगर निष्काम कर्म करोगे तो परिणाम पाओगे. इसी तरह हम सब भी देश, समाज व परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे तो भारत को विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनने में कोई देर नहीं लगेगी. उन्होंने कहा कि हमारा देश स्वतंत्र है, तभी हम इतने स्वतंत्र माहौल में अपने पर्व और त्योहार मना पा रहे हैं. कल से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन आकर आस्था के साथ विभिन्न समारोहों और आयोजनों में भागीदार बन रहे हैं.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे योगी, गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन, विधि-विधान से किया गोपूजन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?