Home Latest News & Updates त्योहारों पर योगी ने दी बड़ी राहत : 5 किलो चीनी मात्र 250 रुपए में, गन्ना किसान संस्थान परिसर से होगी बिक्री

त्योहारों पर योगी ने दी बड़ी राहत : 5 किलो चीनी मात्र 250 रुपए में, गन्ना किसान संस्थान परिसर से होगी बिक्री

by Rajeev Ojha 14 October 2026, 8:49 PM IST
14 October 2026, 8:49 PM IST
त्योहारों पर CM योगी ने दी लोगों को बड़ी राहत: 5 किलो चीनी मात्र 250 रुपए में, गन्ना किसान संस्थान परिसर से होगी बिक्री

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों के मौसम में लोगों को बड़ी राहत दी है. अब 5 किग्रा की रिफाइंड चीनी 250 रुपए में उपलब्ध होगी. इसके अलावा गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपए किलो चीनी मिलेगी. आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक संस्थान के विक्रय केंद्र से चीनी खरीदी जा सकेगी. त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए.

कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश

योगी ने कहा कि त्योहारों में चीनी की खपत बढ़ जाती है. इसलिए इसकी कालाबाजारी न हो. उन्होंने अधिकारियों को कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश दिए. योगी ने चेतावनी दी कि यदि किसी व्यापारी के पास जरूरत से ज्यादा चीनी का स्टाक पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम योगी के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग आमजन को मात्र 52 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराएगा. उपभोक्ता लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर में स्थित चीनी निगम/सहकारी चीनी मिल संघ के चीनी विक्रय केन्द्र से उक्त दर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा काउंटर

एक और दो किलो के पैकेट के दाम क्रमशः 52 व 102 रुपए है. पांच किलो और 50 किलो के पैकेट का मूल्य क्रमशः 250 व 2500 रुपए रखा गया है. सहकारी चीनी मिल संपूर्णा नगर की चीनी के एक किलो व दो किलोग्राम पैकेट का मूल्य क्रमशः 51 व 102 रुपए ही रहेगा, लेकिन 05 किलो व 50 किलो के पैकेट का मूल्य क्रमशः 245 व 2400 रुपए रखा गया है. विभाग के अनुसार, चीनी की यह विशेष बिक्री प्रत्येक कार्यदिवस में नियमित रूप से संचालित होगी. आम नागरिक सुबह 10 से सायं 5 बजे तक गन्ना किसान संस्थान परिसर में चीनी बिक्री केंद्र पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

बिक्री केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी

बिक्री केंद्र पर उपभोक्ताओं की सुविधा और सुगम खरीदारी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. उपभोक्ता अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार चीनी की खरीदारी कर सकते हैं. गन्ना विकास विभाग ने राजधानी के नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनोपयोगी व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में भविष्य में भी आम जनमानस को इसी प्रकार की व्यावहारिक राहत देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.

बाढ़-अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का मिलेगा मुआवजा, CM योगी किसानों के खातों में भेजेंगे 483 करोड़ रुपये

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?