Home Religious Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू, 3 जुलाई से रक्षाबंधन तक चलेगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू, 3 जुलाई से रक्षाबंधन तक चलेगी यात्रा

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू, 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षाबंधन तक चलेगी

Amarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण बुधवार (15 अप्रैल) से शुरू हो गया. यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी.

Amarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण बुधवार (15 अप्रैल) से शुरू हो गया. यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी. यह कुल 57 दिनों की होगी.अग्रिम पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में खुला है. ऑनलाइन पंजीकरण श्राइन बोर्ड की वेबसाइट (www.maavaishnodevi.org) पर जाकर होगा. जबकि ऑफलाइन चुनिंदा बैंक शाखाओं से होगा. यात्रा दो मार्गों अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर खड़ी बालटाल मार्ग से गुजरेगी. यात्रा के लिए पंजाब नेशनल बैंक को नोडल बैंक बनाया गया है.

सुबह 8 बजे से ही लंबी कतार

पंजाब नेशनल बैंक के जम्मू सर्कल प्रमुख डीजीएम पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है. भारी भीड़ है क्योंकि तीर्थयात्री अपना पंजीकरण कराने आ रहे हैं. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खोला गया है. जम्मू में J&K बैंक और PNB समेत अन्य बैंकों में सुबह 8 बजे से ही लंबी कतार देखी गईं. क्योंकि पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने से एक घंटे पहले ही श्रद्धालु कतार में खड़े हो गए थे.

विनुद करेंगे 11वीं बार यात्रा

जम्मू निवासी यमनी शर्मा ने कहा कि मैं बुधवार सुबह जल्दी ही अपना पंजीकरण कराने आ गई. यह मेरी दूसरी यात्रा होगी. वह अपने माता-पिता, बहन और भाई के साथ पहलगाम मार्ग से यात्रा करेंगी. रेहरी कॉलोनी स्थित पीएनबी शाखा में पंजीकरण के लिए पंजाब के पठानकोट से आए विनुद कुमार ने कहा कि यह 11वीं बार यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमने हमेशा पहले जत्थे में गुफा मंदिर में पूजा की है. इस साल भी हमने तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराया है.

556 बैंक शाखाओं में हो रहा पंजीकरण

उन्होंने कहा कि सभी भक्तों को हमारा संदेश है कि आएं और दर्शन करें और आशीर्वाद लें. पीएनबी के डीजीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कानून और व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. बैंकों से भी सहयोग मिल रहा है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोगों की संख्या और बढ़ेगी. कहा कि हम आकलन कर रहे हैं कि बैंक पंजीकरण प्रक्रिया को और कैसे सरल और आसान बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऑफ़लाइन पंजीकरण पूरे देश में 556 बैंक शाखाओं में किया जा सकता है. अधिकारियों ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की 310 शाखाएं, J&K बैंक की 90 शाखाएं, YES बैंक की 37 शाखाएं और SBI की 99 शाखाओं में पंजीकरण हो सकता है.

इन नियमों का करना होगा पालन

  • 13 से 70 साल की उम्र वाले ही यात्रा कर सकेंगे.
  • अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी है. यह मेडिकल सर्टिफिकेट 6 या 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किया गया होना चाहिए. घर बैठे भी कर सकते हैं आवेदन
  • श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाएं और जरूरी जानकारी भरें.-आवेदन पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट का निर्धारित प्रारूप डाउनलोड करें.
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन पूरा करें.
  • ऑनलाइन प्रक्रिया सरल और समय बचाने वाली है, जिसके जरिए देशभर से श्रद्धालु आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं.

इन बैंकों में किया जा सकता है आवेदन

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • यस बैंक
  • एक्सिस बैंक
    यहां से श्रद्धालु फॉर्म भरकर और जरूरी दस्तावेज जमा करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

ये हैं खास इंतजाम

  • सभी यात्रियों के लिए RFID ट्रैकिंग कार्ड अनिवार्य होगा
  • हर श्रद्धालु को 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा
  • श्रीनगर और चंदनवाड़ी में बेहतर आवास सुविधाएं
  • खच्चर, पालकी और कुली के लिए प्री-पेड बुकिंग प्रणाली
    सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः आज से खरमास खत्म, अब बजेगी खुशियों की शहनाई, जानें विवाह के लिए शुभ तारीखें

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?