Home Religious अमेरिका के मंदिरों में दिखेगा प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न

अमेरिका के मंदिरों में दिखेगा प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न

नजदीक आई शुभ घड़ी

by Farha Siddiqui
0 comment
Celebration in America's temples

20 January 2024

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। इसका उत्साह देश ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर अमेरिका के अलग अलग मंदिरों में हजारों भारतीय अमेरिकी शामिल होगें। अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कल्याण विश्वनाथन ने एक पोस्ट में कहा कि 550 सालों बाद राम मंदिर बना हैं। ऐसे में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा दुनिया भर के हिंदुओं के लिए खुशी की बात है।

आपको बता दें कि, ह्यूस्टन में सीता राम फाउंडेशन ने अपने मंदिर में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का आयोजन किया है। उत्सव की शुरुआत सुंदरकांड से होगी। इसके बाद नृत्य, और संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। फिर हवन और भगवान राम का पट्टाभिषेक होगा, जिसका समापन भगवान राम की शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण के साथ होगा।

आपको बता दें कि मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर का वाशिंगटन डीसी में राम मंदिर उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने का प्रोग्राम है। कुछ पाकिस्तानी अमेरिकी भी ग्रेटर वाशिंगटन डीसी में उत्सव में शामिल हो रहे हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रव्यापी उत्सवों का नेतृत्व करने वाले संगठन, विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के अमिताभ मित्तल ने कहा, भगवान श्री राम के लाखों अनुयायियों का सपना सच होने वाला है। अमेरिका में लगभग 1,000 मंदिर हैं, सभी इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए उत्सव मना रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?