Home Religious पुरी हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के उद्घाटन की तैयारियां तेज़

पुरी हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के उद्घाटन की तैयारियां तेज़

by Farha Siddiqui 13 January 2024, 1:19 PM IST (Updated 31 July 2025, 3:33 PM IST)
13 January 2024, 1:19 PM IST (Updated 31 July 2025, 3:33 PM IST)
पुरी हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के उद्घाटन की तैयारियां तेज़

13 January 2024

17 जनवरी को होगा उद्घाटन

पुरी में हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के उद्घाटन की तैयारियां तेज़ कर दी गई है। इसका उद्घाटन  17 जनवरी को होगा। जहा अयोधा में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग उत्साहित हैं, तो वहीं, पुरी में भी लोग पूरी तरह से भक्तिमय हो चुके हैं। पुरी में श्रीमंदिर परिक्रमा प्रकल्प का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है।  जिसको लेकर शुक्रवार से ही अनुष्ठान शुरू हो गया है।

ये महायज 15 जनवरी से शुरू होगा। महायज्ञ के लिए गजपति महाराज दिव्यसिंह देब ने पुजारियों को पारंपरिक तरीके से सुपारी देकर आमंत्रित किया है। 15 जनवरी को पूजा स्थल पर एक अखंड दीप रखा जाएगा। जिसके बाद पुजारी तीन दिन का यज्ञ करेंगे, और फिर 17 जनवरी को हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा।

पांच-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई

17 जनवरी को मंदिर विरासत गलियारा परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें पांच लाख से भी ज्यादा भक्तों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वार्षिक रथ यात्रा को लेकर पूरी में पांच-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक विरासत गलियारा परियोजना का उद्घाटन करेंगे। जो कि जगन्नाथ मंदिर की परिधि पुनर्विकास परियोजना है।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?