GT vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले वैभव सूर्यवंशी की टीम का सफर खत्म हो गया. मुल्लांपुर में खेले गए क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा. साथ ही राजस्थान का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया और वैभव के बल्ले से निकली 96 रनों की पारी भी धूल गई. वहीं, जीत दर्ज करने के साथ ही खिताबी मुकाबले में गुजरात ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब 31 मई (रविवार) को उसका मुकाबला आरसीबी के साथ होगा.
डगआउट में भावुक हुए वैभव
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद सबसे भावुक वीडियो डगआउट से देखने को मिला. 15 वर्षीय प्लेयर वैभव काफी मायूस और अकेले बैठे हुए नजर आए. इस दौरान सपोर्ट स्टाफ उन्हें सांत्वना देते हुए भी नजर आया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस भी उनके दर्द को समझ रहे हैं. राजस्थान के लिए उन्होंने कई शानदार पारियां खेली थीं और गुजरात के खिलाफ उन्होंने 96 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि, वह सक्सेस नहीं हो पाई और इसके कारण वैभव भावुक भी हो गए.
मैदान पर दिखा बेखौफ अंदाज
हालांकि, इस हार के बीच वैभव ने यह साबित कर दिया है कि वह क्रिकेट खेलते नहीं हैं बल्कि उसके उसे जीते भी हैं. बड़े मुकाबलों में भी उन्होंने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की है और इस कड़ी में गुजरात के गेंदबाजों पर भी वह आक्रामक दिखे. क्वालीफायर-2 में यह बल्लेबाज अपनी शतकीय पारी से मात्र चार रन दूर रह गया. इस दौरान जब वैभव बाउंड्री लगा रहे थे उस वक्त उनके फैंस काफी रोमांचित हो उठे थे.
कौन हैं वैभव सूर्यवंशी को ‘मेडन ओवर’ फेंकने वाला गेंदबाज? 8 रन बनाकर हो गए थे आउट; जानें पूरी कहानी
टूर्नामेंट में उगलता रहा बल्ला
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कई शानदार पारियां खेली और कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी प्रभावित किया. टूर्नामेंट में खेल रहे किसी भी अनुभवी गेंदबाज को वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बख्शा और हर किसी को अपनी तूफानी पारियां से हैरान कर दिया. वैभव ने इस सीजन में 48.76 की औसत से 776 रन बनाए और टूर्नामेंट से टीम के बाहर होने के बाद भी वैभव ऑरेंज कैप पर कब्जा बनाए हुए हैं. खास बात यह रही कि इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 72 छक्के लगाए और इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
ऐसा रहा Vaibhav Sooryavanshi का क्रिकेट का सफर, 4 साल की उम्र में चढ़ा था खुमार; बने बेखौफ बल्लेबाज
