Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं. उन्होंने एलिमिनेटर मैच में सनजराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर हर किसी गेंदबाज को चौंका दिया. अब इस पारी की तारीफ हर एक सीनियर खिलाड़ी कर रहा है. आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड से लेकर पैट कमिंस जैसे बड़े गेंदबाजों को भी नहीं छोड़ा. लेकिन इस सीजन में एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसने सूर्यवंशी को मेडन ओवर डालने का काम किया. अब आप भी सोच रहे होंगे कि वह कौन-सा गेंदबाज है.
ये हैं वह गेंदबाज, जिसने किया हैरान
वैभव सूर्यवंशी को जिस गेंदबाज ने मेडन ओवर डाला वह और कोई नहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान हैं. यह कारनामा पारी के चौथे ओवर में हुआ था. उस मैच में राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. साथ ही इस मैच में वैभव सूर्यवंशी 11 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए थे. राजस्थान के चौथे ओवर में वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक पर थे और ओवर फेंकने के लिए मोहसिन नकवी पिच पर आए. मोहसिन ने इस दौरान लाइन-लेंथ पकड़कर जबरदस्त गेंदबाज की. हालांकि, मुकाबले को राजस्थान ने 40 रनों से जीत लिया.
‘अगला पैर हटाकर…’ Sachin Tendulkar की पोस्ट पर वैभव सूर्यवंशी का आया रिएक्शन; कही ये बात
पांच डॉट और फिर छठी गेंद पर आउट
मोहसिन ने जब ओवर डालना शुरू किया तो शुरुआत की पांच गेंदों में वैभव कोई रन नहीं बना सके. लगातार पांच डॉट खेलने के बाद वैभव अपने ऊपर दबाव महसूस करने लगे और फिर आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि, इस दौरान वैभव सही से टाइम नहीं कर पाए और वह 30 यार्ड सर्कल में दिग्वेश राठी को कैच दे बैठे. इस तरह मोहसिन ने वैभव को पहली बार मेडन ओवर डाला. साथ ही वैभव सूर्यवंशी इस समय जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखकर कोई भी यकीन नहीं कर पाएगा कि उन्होंने एक मेडन ओवर भी खेला था.
जीटी को भी करनी होगी तैयारी
क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में टक्कर होने वाली है. ऐसे में गुजरात के ऊपर दबाव है कि वह किसी भी तरह वैभव को रोकने का काम करें. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी गेंदबाजों के ऊपर होगी और वह ही इस तूफानी बल्लेबाज को मैदान पर रन बनाने से रोक सकते हैं. साथ ही एलिमिनेटर में वैभव ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे हर कोई क्रिकेट टीम हैरान है. इस 15 वर्षीय बल्लेबाज को आउट करने के लिए इस समय जीटी को मोहसिन खान जैसा मास्टरप्लान तैयार करना होगा. अगर क्वालीफायर-2 में गुजरात के गेंदबाज वैभव को जल्दी आउट कर पाते हैं तो फाइनल में जाने का रास्ता तेजी से साफ कर पाएंगे.
